फिल्मों में इस कलाकार का कई बार सजा मंडप पर आज तक नहीं हो पाई शादी, दुल्हन छोड़ देती है मंडप

Follow Us
Share on

बॉलीवुड फिल्मों से जुड़े कई किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। जिन्हें पढ़ना लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि यह वह लम्हा होता है जिसे पढ़ आपकी हंसी नहीं रुक पाती है। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार से रूबरू करवाने जा रहे हैं। जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया लेकिन आज तक उनकी अपने किरदार में रहने के दौरान फिल्मों में आज तक शादी नहीं हो पाई। ज्यादा तर देखने में आया है कि शादी के मंडप से इनकी दुल्हन को कोई और ही उड़ा ले जाता है।

New WAP

jimmy shergill 1

दरअसल, इन मशहूर अभिनेता का नाम है जिम्मी शेरगिल जिन्होंने कई बड़ी बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। वे मुन्ना भाई MBBS जैसी सुपरहिट फिल्म का भी हिस्सा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। उनको फिल्मों में इस तरह का किरदार करने को दिया जाता है। जिसमें उनकी शादी के समय ही उनकी होने वाली दुल्हन किसी और के साथ चली जाती हैं। और यह सिलसिला उनके साथ चलता ही आ रहा है। पर आज तक उनकी शादी नहीं हो पाई है। तो चलो आज आपको उनसे जुड़ी कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं।

तनु वेड्स मनु

jimmy shergill 2

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म तनु वेड्स मनु में भी जिम्मी शेरगिल ने उनके साथ काम किया था। बता दें कि यह फिल्म कॉमेडी से भी भरपूर है। और लोगों को काफी पास् भी आई थी। फिल्म में जिम्मी ने ठेकेदार राजा अवस्थी का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म में वे कंगना से शादी करना चाहते थे। इसके लिए उनका मंडप भी सजाया जाता है। लेकिन आखिरी मौके पर कंगना जिनका नाम फिल्म में तनु रहता है। वे मनु (माधवन) के साथ शादी वाले दिन राजा को छोड़ शादी कर लेती है।

हैप्पी भाग जाएगी

jimmy shergill Happy Phirr Bhag Jayegi

कॉमेडी से भरी इस फिल्म में अभिनेता के तौर पर अली फजल, जिम्मी शेरगिल और अभय देओल अहम भूमिका में नजर आते हैं। वहीं फिल्म में अभिनेत्री का किरदार निभाने वाली हैप्पी (डायना) की शादी जिम्मी शेरगिल से होने वाली रहती है। लेकिन वो गुड्डु से प्यार करती है। ऐसे में शादी के दिन वो अपने घर से भाग जाती है। और वह जिम्मी को चकमा देकर अपने प्यार गुड्डू से शादी कर लेती है।

New WAP

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

jimmy shergill tanu weds manu returns

सभी फिल्मों की तरह जिम्मी शेहगल के साथ इस फिल्म में भी ऐसा ही होता है। और वो एक बार फिर शादी करने से चूक जाते हैं।


Share on