26 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

Swiggy Delivery Girl: व्हीलचेयर पर बैठकर Swiggy Delivery का काम करती है यह दिव्यांग महिला, लोग बोले-लीजेंड कभी हिम्मत नहीं हारते

Swiggy Delivery Girl: मजबूरी इंसानों से क्या कुछ नहीं करवाती इसका जीता जागता उदाहरण है स्विग्गी डिलीवरी का काम करने वाली यह दिव्यांग महिला जो व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी ड्यूटी कर रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि दिव्यांग महिला किस तरह से दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत करती हुई नजर आ रही है।

New WAP

swiggy-women-deliver-food-tricycle-2

दिव्यांग होने के बावजूद भी महिला का हौसला टूटा नहीं है यही कारण है कि वह अपनी ड्यूटी को बखूबी करती हुई नजर आ रही है। यह महिला बैटरी से चलने वाली व्हीलचेयर के सहारे डिलीवरी का काम कर रही है। बता दे क्या आज के समय में ऑनलाइन खाना बनवाने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है आज बाजार में बहुत सी ऐसी फूड डिलीवरी कंपनियां है जो लोगों को घर तक खाना मुहैया करवाती हैं।

New WAP

ऐसे में लोग डोर टू डोर जाकर पार्सल डिलीवरी करते हैं। लेकिन कई बार इन कंपनियों में काम करने वाले वर्कर ऐसे भी नजर आते हैं जो कि लोगों के लिए इसी प्रेरणा से कम नहीं होते हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दिव्यांग महिला किस तरह से व्हीलचेयर पर स्विगी की टीशर्ट पहने और बैग टांगे हुए नजर आ रही है और अपना काम पूरे हौसले और ईमानदारी के साथ कर रही है।

swiggy-women-deliver-food-tricycle-3

दिव्यांग महिला का वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है लोगों ने इस महिला की हिम्मत और हौसले को सलाम किया है। इस वीडियो को जगविंदर सिंह घुमान नामक यूजर ने साझा किया है। इतना ही नहीं उन्होंने साथ में लिखा है कि लीजेंड कभी बहाना नहीं बनाते हैं। वह अपना काम ईमानदारी से करते हैं। लोगों ने Swiggy कंपनी की भी तारीफ की है जो इस तरह लोगों को जीने राह और नौकरी दे रहे हैं। यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!