Maternity Leave : सरकार का मेटरनिटी लीव को लेकर बड़ा फैसला, मुख्यमंत्री तमांग के ऐलान से कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

Follow Us
Share on

Maternity Leave : सिक्किम की सरकार ने मेटेरनिटी लीव को लेकर‌ बड़ी घोषणा की है। अब प्रदेश में माँ बनने वाली महिलाओं को सरकार 12 महीने तक छुट्टी देगी। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही बच्चे के पापा को 30 दिनों की छुट्टी देने का नियम है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि शीघ्र ही इसे लेकर नियमों में परिवर्तन किया जाएगा। राज्य में इस योजना को लागू किया जाएगा। सिक्किम सरकार के निर्णय से प्रदेश की हजारों महिलाओं को फायदा होगा।

New WAP

सरकारी कर्मचारियों को होगा लाभ

सिक्किम राज्य सिविल सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक मीटिंग में सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग ने कहा है कि इससे सरकारी कर्मियों को अपने परिवार और बच्चों की अच्छी देखभाल करने में सहायता मिलेगी। सीएम ने कहा कि शीघ्र ही इसकी जानकारी को नोटिफाई किया जाएगा। आने वाले दिनों में सिक्किम सरकार इस बारे में अधिसूचना जारी कर सकती है।

यह भी पढ़ें : चारधाम यात्रियों के लिए गुड न्यूज, पहाड़ों में 365 दिन नहीं लगेगा जाम, बना 610 किलोमीटर लंबा सड़क

New WAP

सरकार ने की यह घोषणा

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा है कि सरकारी अफसर राज्य प्रशासन का मजबूत स्तंभ हैं, जो राज्य और इसके लोगों की विकास में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सिविल सेवा अफसरों के प्रमोशन का प्रोसेस पर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे प्रमोशन की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सीएम ने सभी नवनियुक्त आईएस एवं सिक्किम सिविल सेवा अफसरों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दीं।


Share on