LPG Price Cut : साल के अंतिम महीने में मिली बड़ी खुशखबरी, एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में भी बड़ी कमी, देखे ताजा रेट

Follow Us
Share on

LPG Price Cut : 1 जनवरी से पहले ही आम जनता को बड़ी खुशखबरी मिली है। आज 22 दिसंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में बड़ी कटौती हुई है। पटना से लेकर मुंबई तक आज एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 39.50 की कमी कर दी गई है। यह कमी कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुआ है।

New WAP

नए साल से पहले LPG Price Cut

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ है। दिल्ली में इंडियन कमर्शियल गैस सिलेंडर 1757 रुपए में अब मिलेगा। पहले इसका कीमत 1796.50 था।

कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर अब 1868.50 रुपए हो गया है और 1 दिसंबर से कल तक इसका कीमत 1908 था। चेन्नई में आज एलपीजी गैस सिलेंडर में 39 रुपए की कमी हुई है जिसके बाद यह 1929 में बिकेगा।

19 किलो वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर का ताजा रेट

दिल्ली में 1757 रुपए
कोलकाता में 1868.50
मुंबई में 1710 रुपए
चेन्नई में 1929

New WAP

घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में नहीं हुआ है कोई बदलाव

14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज किसी भी तरह का बताओ देखने को नहीं मिल रहा है। 30 अगस्त 2023 को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में ₹200 की कमी हुई थी और आज भी इस रेट पर एलपीजी गैस सिलेंडर बिक रहा है।

यह भी पढ़ें : क्रिसमस और नए साल पर सबको मिलेगी ट्रैन में कन्फर्म टिकट रेलवे ने चलाई है स्पेशल ट्रेने, यहां देखें लिस्ट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए अपडेट के अनुसार आज भी 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 30 अगस्त वाले रेट पर बिक रहा है। दिल्ली में याद ₹930 प्रति सिलेंडर और कोलकाता में 929 मुंबई में ₹900 और चेन्नई में 918 रुपये है।


Share on