Holiday Special Train : क्रिसमस और नए साल पर सबको मिलेगी ट्रैन में कन्फर्म टिकट रेलवे ने चलाई है स्पेशल ट्रेने, यहां देखें लिस्ट

Follow Us
Share on

Holiday Special Train : नए साल और क्रिसमस के अवसर पर अगर आपको कहीं सफर करना है तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे स्पेशल ट्रेन शुरू की है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।

New WAP

हमारे देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। दूरी चाहे लंबी हो या छोटी लोग ट्रेन से तय करना अच्छा मानते हैं क्योंकि ट्रेन से हर तरह की सुविधा उपलब्ध होती है।नए साल और क्रिसमस के अवसर पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रल रेलवे के तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है।

सेंट्रल रेलवे पनवेल और मडगांव के बीच 14 स्पेशल ट्रेन चला रही है। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को सफल करने में कोई परेशानी नहीं होगी और आराम से लंबी दूरी का सफर यात्री तय कर पाएंगे। तो आईए जानते हैं इन ट्रेनों की लिस्ट….

यहां रेलवे चल रही है स्पेशल ट्रेन

01427/01428 पनवेल-मडगांव-पनवेल Holiday Special Train

New WAP

  • 01427 पनवेल-मडगांव जं. से 22.12.2023 से 31.12.2023 तक हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 21.10 बजे पनवेल से चलेगी और अगले दिन 6.50 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
  • 01428 मडगांव-पनवेल से 22.12.2023 से 31.12.2023 तक हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 8.00 बजे मडगांव जंक्शन से चलेगी करेगी और उसी दिन 20.15 बजे पनवेल पहुंचेगी।

यह ट्रेन रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली पर रूकेगी।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में यात्रा करते समय कभी ना करें यह पांच गलतियां, वरना यात्रा को छोड़ जाना पड़ेगा जेल

01429/01430 पनवेल-मडगांव-पनवेल नव वर्ष विशेष

  • 01430 मडगांव-पनवेल नव वर्ष विशेष (एक सेवा) मडगांव जंक्शन से दिनांक 01.01.2024 को 21.00 बजे चलेगी और अगले दिन 07.20 बजे पनवेल पहुंचेगी।
  • 01429 पनवेल-मडगांव जं. नव वर्ष विशेष 02.01.2024 को पनवेल से 8.20 बजे चलेगी और उसी दिन 21.30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।

रास्ते में रोहा, खेड़, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली पर रूकेगी।


Share on