धोनी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, सफलतापूर्वक हुआ घुटनों का इलाज, लंबे समय से थे परेशान

Photo of author

By DeepMeena

MS Dhoni Latest News: दुनिया के बेस्ट कप्तान और कीपर में शुमार महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज भी सभी के पसंदीदा क्रिकेटर में से एक है, जो इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि, उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।

New WAP

लेकिन IPL के 16वे सीजन के दौरान देखा गया था कि धोनी घुटने की चोट की वजह से काफी ज्यादा परेशान होते हुए भी नजर आए। लेकिन उन्होंने सारी परेशानियों को झेलने के बावजूद भी अपनी टीम को जीत दिलवाई और फाइनल होने के बाद फौरन मुंबई कोकिलाबेन अस्पताल में घुटनों का इलाज करवाने के लिए पहुंचे।

अब खबर आ रही है कि उनका सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है उनके घुटनों की सर्जरी हो गई है और अब धोनी बिल्कुल स्वस्थ हैं। खबरों के अनुसार धोनी की सर्जरी मुंबई को कोकिला बेन अस्पताल में गुरुवार को हुई। धोनी की यह सर्जरी डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की है। बता दें कि, दिनशॉ बीसीसीआई मेडिकल पेनल के एक सदस्य हैं। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथ ने दी है।

google news follow button

New WAP

Leave a Comment