ऑटो रिक्शा में तीन पहिए क्यों होते हैं जबकि चार पहिए लगाए जा सकते हैं? यह है इसके पीछे की वजह

Follow Us
Share on

Auto Rickshaw Three Wheels Reasons : हम सभी ने कभी ना कभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में ऑटो (Auto Rickshaw) का सफर किया है लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ऑटो तीन पहिए वाले ही क्यों होते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट ऑटो में तीन पहियों की जगह 4 पहिए क्यों नहीं लगाए जाते हैं। तो वही सामान ढोने वाले ऑटो में भी चार पहिए लगे होते हैं तो फिर सवारी ऑटो में तीन पहिए ही क्यों होते हैं। हम दावे के साथ कह सकते हैं कि इसका जवाब अधिकतर लोगों के पास नहीं होगा और आज हम आपको इसी की विस्तृत जानकारी देंगे।

New WAP

हम सभी जानते हैं कि सवारी ऑटो बड़ी सड़कों से लेकर संकरी गलियों में जाने के लिए बनाए गए हैं। सवारी ऑटो का सामने का हिस्सा तिकोना बनाया गया है जिससे सकरी गलियों में आसानी से चलाया जा सके और कहीं भी पार्क किया जा सके। यह सब पेचीदा काम तभी संभव है जब ऑटो के अगले हिस्से में केवल एक ही पहिया लगा हो यही वह सबसे बड़ा कारण है कि सवारी ऑटो को तीन पहियों वाला ही बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : नए इलेक्ट्रिक अवतार में लौट रही 2 दशकों पुरानी Kinetic Luna, एक समय थी महिलाओं की पहली पसंद

ऑटो रिक्शा में 3 पहिये लगे होने का कारण (Auto Rickshaw Three Wheels Reasons)

सवारी ऑटो को तीन पहियों का बनाने का एक और बड़ा कारण यह है कि चार पहिया ऑटो की बजाय तीन पहिया ऑटो की निर्माण लागत कम होती है। अगर सवारी ऑटो में भी चार पहिए लगा दिए जाएंगे तो इसकी लागत बढ़ जाएगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में यह एक अच्छा विकल्प नहीं रह जाएगा। सवारी ऑटो के तीन पहियों का होने का एक कारण यह भी है कि इसमें माइलेज अच्छा निकलता है जबकि चार पहिया ऑटो का माइलेज कम होता है।

New WAP

यह भी पढ़ें : क्या आप भी जानते है इन गाड़ियों के नाम का मतलब, किसी का मतलब है सम्राट तो कोई है पक्षी

सवारी ऑटो को सकरी गलियों में आगे पीछे करने या दाएं बाएं मोड़ने के लिए अगले हिस्से में एक टायर लगा होना काफी फायदेमंद रहता है। सवारी ऑटो में आगे के हिस्से में एक ही टायर लगा होता है जिससे आगे का हिस्सा छोटा होता है और यह कम जगह में भी आसानी से निकल जाता है। हम आशा करते हैं कि आप इस जानकारी से संतुष्ट होंगे और समझ गए होंगे कि सवारी ऑटो में तीन पहिए लगे होने के पीछे क्या कारण है।


Share on