मेडल विजेता हॉकी टीम सदस्य विवेक सागर पर तोहफों की बारिश, सीएम ने पूछा आपको कहा मकान चाहिए

Follow Us
Share on

भारतीय खिलाड़ी हमेशा ही देश का नाम रोशन करते है फिर चाहे क्रिकेट हो या फिर हॉकी हर खेल में भारतीय खिलाड़ी अपने दमदार खेल दिखाते हुए देश को मेडल दिला रहे है। इन दिनों मध्यप्रदेश के खिलाड़ी ने अर्जेंटीना में अपने दमदार खेल की बदौलत भारत ही नहीं अपने जिले का नाम भी रोशन किया है।

New WAP

Vivek Sagar Madhya Pradesh

हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी में रहने वाले विवेक सागर की जिन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में दमदार खेल दिखाया। भारत ने अर्जेंटीना को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ओलिंपिक हॉकी में विवेक सागर ने शानदार खेल दिखाते हुए अर्जेंटीना के चारों कोने चीत कर दिए। विवेक ने इस खेल में एक खूबसूरत गोल किया जिसकी बदौलत भारतीय टीम को 3—1 से जीत मिली।

Vivek sagar CM Shivraj Singh Chouhan

New WAP

बता दें​ विवेक सागर की दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है। जैसे ही ओलिंपिक में विवेक ने गोल मारे होशंगाबाद के इ​टारसी में खूब जश्न मनाया। इस मैच में भारतीय टीम हारने वाली थी लेकिन विवेक सागर ने अपनी पारी के दम पर एक मजबूत स्थिति में लेकर गए उसके बाद एक के बाद एक गोल दागे और भारतीय टीम को जीत दिला दी। विवेक के इस खेल के बाद विवेक सागर के माता पिता समेत क्षेत्रवासियों ने जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया।

Vivek sagar CM Shivraj Singh Chouhan 1

हॉकी में भारतीय टीम को जीत दिलाने वाले विवेक सागर के लिए ये पल उनकी जिंदगी का बहुत बड़ा दिन था। विवेक सागर के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश ही नहीं जिलेभर के खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की। हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत समेत अन्य हॉकी के दिवानों ने विवेक सागर के खेल की खूब प्रशंसा की। हॉकी के क्वार्टर फाइनल में जगह बन जाने के बाद विवेक सागर के लिए यह पल यादगार बन गया है।

Vivek-sagar-CM-Shivraj-Singh-Chouhan 2

इन्ही सबके बीच विवेक सागर के लिए एक और खुशखबरी सामने आयी है जिसमे मप्र सरकार ने ओलंपिक हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये राशि का इनाम और मध्यप्रदेश पुलिस में DSP का पद दिया है,साथ ही परिवार के लिये मकान भी दिया गया है.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन सभी इनामो की घोषणा की है.


Share on