MS Dhoni Bike & Car Collection : MS Dhoni का बाइक कलेक्शन देख चकराये पूर्व क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Follow Us
Share on

MS Dhoni Bike & Car Collection : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का घर रांची में है। रांची स्थित उनके घर पर पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी और वेंकटेश प्रसाद पहुंचे। इस दौरान इन दोनों को धोनी ने जब अपना बाइक कलेक्शन दिखाया, जिसे देख सुनील जोशी और वेंकटेश प्रसाद बिल्कुल सन्न रह गए। धोनी की वाइफ साक्षी ने इसका पूरा वीडियो बनाया है, जो वेंकटेश प्रसाद ने इंटरनेट पर साझा किया है। माही के रांची फार्म हाउस पर मोटरसाइकिल का ऐसा कलेक्शन आपने शायद ही कभी देखा होगा।

New WAP

कलेक्शन देख हैरान हुए वेंकटेश प्रसाद

शेयर किए गए वीडियो में जब धोनी से साक्षी ने पूछा कि इसकी क्या आवश्यकता थी, जिसका उन्हें शानदार जवाब मिला है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। और अब केवल इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आते हैं। इसी साल धोनी की अगुवाई में सीएसके ने टाइटल पर कब्जा जमाया है।

यह भी पढ़ें : आम आदमी की तरह जीवन जीना पसंद करते है एमएस धोनी, ये तस्वीरें साबित करती है सच्चाई देखें

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने एमएस धोनी की बाइक कलेक्शन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि किसी व्यक्ति में मैंने सबसे पागलपन वाला इस तरह का कोई पैशन देखा है। क्या इंसान है और क्या कलेक्शन है। धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें महान बताया और लिखा कि उनके पैशन एवं उनसे मैं बिल्कुल दंग रह गया।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Venkatesh Prasad (@bkvenkateshprasad)

धोनी की पत्नी ने धोनी से पूछा कि इसकी क्या आवश्यकता थी, तब धोनी ने कहा कि क्योंकि तुमने सारा कुछ ले लिया था। तो मुझे कोई चीज अपने लिए चाहिए थी, केवल यही सामान था जिसके लिए तुमने मुझे परमिशन दी।


Share on