Suhani Bhatnagar Dies : 19 साल के उम्र में दंगल गर्ल छोटी बबीता फोगाट उर्फ़ सुहानी भटनागर का निधन, सदमे में फैन्स

Follow Us
Share on

Suhani Bhatnagar Dies : दंगल फिल्म में काम करके नाम कमाने वाली मशहूर अभिनेत्री सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी भटनागर के निधन से उनके माता-पिता सहित पूरे बॉलीवुड के सेलिब्रिटी सदमे में है। सुहानी भटनागर के वापसी का उनके फैंस इंतजार कर रहे थे लेकिन इसी बीच उनके निधन की खबर आई है।

New WAP

गंभीर बीमारी से थी पीड़ित

2 महीने से सुहानी भटनागर एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। उनके पूरे शरीर में पानी भर गया था और वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थी। एकाएक सुहानी भटनागर का निधन हो गया।

2021 से सोशल मीडिया से दूर थी सुहानी

2021 के बाद सुहानी भटनागर (Suhani Bhatnagar Dies) इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं हुई थी। दंगल फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। हालांकि अगर सुहानी चाहती तो उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिलता लेकिन वह अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती थी। यही वजह थी की सुहानी फिल्मों से ब्रेक ली थी।

सुहानी के निधन से दुखी है गीता बबीता फोगाट

सुहानी ने दंगल फिल्म के अलावा कई एडवर्टाइजमेंट में भी भाग लिया है। सुहानी भटनागर के निधन से गीता और बबीता फोगाट को भी काफी दुख हुआ है। गीता और बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जताया है।

New WAP

Also Read : आखिर क्यों ईशा देओल के तलाक पर हेमा मालिनी ने नहीं दिया कोई रिएक्शन? सामने आई बड़ी वजह

शिवानी की माने बताया कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती थी। दंगल फिल्म में उन्होंने इंटरव्यू दिया था और हजारों बच्चों को पीछे छोड़कर उनका सिलेक्शन हुआ था। अब सुहानी भटनागर फिर से वापसी करना चाहती थी लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। फरीदाबाद की रहने वाली सुहानी बहुत कम उम्र में ही काफी नाम कमा ली थी।


Share on