बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया तो आपने देखी ही होगी। जिसमें अनिल कपूर एक घड़ी को अपने हाथ में पहनते हैं और बटन दबाते ही गायब हो जाते हैं। लेकिन यह फिल्म से जुड़ी हुई बात है जिसे काल्पनिक माता जाता है लेकिन यदि हम आपको बताएं कि यह हकीकत में भी हो सकता है तो आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन यह सही है कुछ छात्रों ने मिलकर एक ऐसे कोर्ट का निर्माण किया है जो कि मिस्टर इंडिया की तरह लोगों को गायब कर देता है।

दरअसल, इस कोर्ट का निर्माण चीन के PHD छात्र वी द्वारा तैयार किया गया है। इस कोर्ट को हाल ही में Huawei Technologies Co द्वारा चीन स्नातकोत्तर नवाचार और अभ्यास प्रतियोगिताओं मैं पेश किया गया था इस दौरान इस कोर्ट को प्रथम पुरस्कार मिला है। वहीं चीनी प्रकाशन, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार इस कोट को InvisDefense कोट के नाम से जाना जाता है। जिसे 27 तारीख को ही पुरस्कार दिया गया है।

यह कोट छलावरण पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है। जो कि इन्फ्रारेड कैमरे को भ्रमित कर सकता है। इतना ही नहीं कैमरा भी इसे पहनने वाले व्यक्ति को आईडेंटिफाई नहीं कर सकता हैं। बता दें कि इस कोर्ट को लंबे समय तक लगातार एक्सपेरिमेंट के बाद में तैयार किया गया है काफी मेहनत के नतीजे के बाद यह कोट इतना सफल बना है। इसकी कीमत CNY 500 हैं। इस InvisDefense को युद्ध के मैदान में उपयोग किया जा सकता है।