Central Employee Salary Hike 2023 : केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, बेसिक सैलरी में होगी भारी बढ़ोतरी

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Central Employee Salary Hike 2023

Central Employee Salary Hike 2023 : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए शुभ समाचार है। सरकार पर्व से पहले ही महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है। ऐसा होने पर डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर ‌46 प्रतिशत हो सकता है। सरकार महंगाई भत्ते के साथ ही एक और गुड न्यूज़ दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने पर मंथन कर रही है। महंगाई भत्ता का ऐलान करने के बाद फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने पर निर्णय लिया जा सकता है। इलेक्शन से पहले मोदी सरकार कर्मचारियों की बेसिक तनखा बढ़ाकर 26000 रुपए तक कर सकती है।

New WAP

फिटमेंट फैक्टर में हो सकता है रिवीजन

केंद्रीय कर्मचारियों का अभी फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत है और इसी आधार पर तनख्वाह मिलती है। कर्मचारी संगठन लंबे वक्त से इसमें बढ़ोतरी करने की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में संभावना है कि पुरानी पेंशन और डीए एरियर की बढ़ती डिमांड और आगामी लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ा सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर को बढ़ोतरी कर 3.00 प्रतिशत या 3.68 प्रतिशत कर सकती है। ये वर्ष 2026 से लागू हो सकता है क्योंकि अगले साल लोकसभा का चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें : आम लोगों के लिए खुशियों की बरसात, गैस सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती, ये रहा नया रेट्स

आखिरी दफा 2016 में हुई थी वृद्धि

फिटमेंट फैक्टर मैं बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों का बेसिक सैलरी 18,000 रुपए से बढ़कर 26 हजार रूपए हो जाएगा। यानी कि कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में 8,000 रुपए तक वृद्धि होगी। इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को होगा। इससे पूर्व सरकार ने साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की थी और इसी साल से सातवां वेतन आयोग को लागू किया गया था।

New WAP

जाने किसकी कितनी बढ़ेगी तनख्वाह

अगर मोदी गवर्मेंट फिटमेंट फैक्टर की दरों को बढ़ाती है तो कर्मचारियों की तनख्वाह ढाई गुना तक बढ़ेगी। कर्मचारियों का बेसिक सैलरी 18000 से डायरेक्ट 21000 या 26000 रुपए हो जाएगा। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिक तनख्वाह 18000 रुपए है तो भत्ते को छोड़कर उसकी 46,260 रुपए हो जाएगी। 3.68 प्रतिशत पर तनख्वाह 95,680 रुपए होगा।

google news follow button