ब्रेकिंग न्यूज़: सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में बॉडीगार्ड ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर किया खुलासा

Follow Us
Share on

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस की ताज गति पकड़ रही है। बिहार पुलिस को सुशांत की गर्लफ्रेंड Rhea Chakraborty के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। जांच के काम में मुंबई पुलिस के असहयोग को लेकर बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने महाराष्ट्र के डीजीपी से मदद के लिए बात की। इस बीच रिया चक्रवर्ती अपने घर से लापता है और उनका मोबाइल बंद आ रहा है। सूत्रों के अनुसार इसके चलते बिहार पुलिस उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर सकती हैं। सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड ने बताया कि सुशांत सर जिंदादिल इंसान थे। एक समय ऐसा आया था जब उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी, लेकिन उस दौरान भी रिया चक्रवर्ती अपने परिजनों के साथ छत पर पार्टियां करती थी।

New WAP

इस बॉडीगार्ड ने बताया- बीमारी की वजह से सुशांत सर (SSR) अपने कमरे में सोए रहते थे, इस दौरान रिया मैडम अपने घरवालों को बुलाकर उनके साथ पार्टियां करती थी। कई बार उनके पिता भी घर आए थे। सुशांत को किसी ने मिलने नहीं दिया जाता था, जब भी कोई उनका बॉडीगार्ड उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करता तो यह मैसेज आता कि अभी सर सो रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती लापता, लुकआउट नोटिस जारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त के मामले में बिहार पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कुछ महत्वपूर्ण सबूत भी उनके हाथ लगे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस के असहयोगात्मक रवैये की वजह से बिहार पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को बिहार पुलिस के अधिकारियों को मीडियो से चर्चा नहीं करने दी। इस मामले को लेकर पटना में बिहार पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद बिहार के डीजीपी से सीधे महाराष्ट्र के डीजीपी से चर्चा कर मदद मांगी।

रिया चक्रवर्ती अपने मुंबई स्थित घर में मौजूद नहीं है। वे लापता बताई जा रही है और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। यदि ऐसी ही स्थिति रही और वे बिहार पुलिस की पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई तो उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा सकता है। वैसे बिहार पुलिस की SIT रिया चक्रवर्ती की एक मैनेजर के संपर्क में है और उनके जरिए रिया से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है।

New WAP


Share on