बॉलीवुड : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी टीवी के सबसे पसंदीदा शो KBC को होस्ट कर रहे हैं। वहीं इस दौरान बिग बी कई प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट से सवाल पूछते हैं। लेकिन मंगलवार को आयोजित हुए शो में बिग बी का कुछ अलग ही अंदाज देखनो को मिला जिसने सभी का दिल जीत लिया।
दरअसल, मंगलवार को आयोजित हुए शो में बिग बी के सामने हॉट सीट पर मध्य प्रदेश के पुलिस कांस्टेबल विवेक परमार थे, लेकिन 10वे सवाल के दौरान विवेक का दर्द झलक उठा और अपनी परेशानी अमिताभ बच्चन को बताने लगे।
मेरी विधानसभा क्षेत्र मंदसौर मुख्यालय पर यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ श्री विवेक को केबीसी में 5 जनवरी 2021 को @SrBachchan जी के साथ बैठने का गौरव प्राप्त होगा,मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी आग्रह विवेक की समस्या का समाधान करने के आदेश प्रदान करें।@DGP_MP pic.twitter.com/qYq7bAAqVJ
— Yashpal Sisodiya, MLA Mandsaur (@ypssisodiya) January 5, 2021
विवेक ने बताया कि वो मध्य प्रदेश के मंदसौर में और उनकी पत्नी ग्वालियर में पदस्थ हैं, लेकिन कुछ वजहों से उन दोनों की तैनाती एक जगह नहीं हो सकती।इस दौरान विवेक की पत्नी ने भी अपनी पीड़ा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शो पर सुनाई. ये देख अमिताभ बच्चन भी थोड़े उदास हो गए।
T 3774 – … went to Ladakh and back .. minus 33 degrees .. even this could ot save me from the cold .. !! pic.twitter.com/I2BduanyYY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 5, 2021
फिर क्या था अमिताभ बच्चन ने भी विवेक की परेशानी को समझते हुए। एपिसोड के बीच में ही मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार से गुहार लगाते हुए कहा, ‘पति-पत्नी की पोस्टिंग मंदसौर में कर दीजिए ना। क्या जाता है आपका?’।