बेहद खास होगी Athiya Shetty-KL Rahul की शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा खाना, ये ख़ास मेहमान होंगे शामिल

Follow Us
Share on

KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल सुनील शेट्टी की बेटी अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आज का दिन बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के लिए काफी विशेष होने वाला है। इन दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फॉर्म हाउस पर होने वाली है जहां रविवार को संगीत संध्या का आयोजन हुआ था। सोमवार के दिन अथिया शेट्टी और केएल राहुल हल्दी की रस्म के बाद 4:00 बजे शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि सभी को दूल्हा दुल्हन की फोटो का बेसब्री से इंतजार है वही सुनील शेट्टी ने सभी से वादा किया है कि वह बच्चों को लेकर आएंगे और फोटोस देंगे।

New WAP

athiya shetty kl rahul

अभिनेत्री अथिया शेट्टी बड़े ही साधारण तरीके से शादी करना चाहती थी इसीलिए मेहमानों की सूची को मात्र 100 लोगों तक ही सीमित किया गया है। शादी के पश्चात एक बड़ा रिसेप्शन देकर क्रिकेट और बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

शादी में नाच गाने की कोई कमी नहीं है सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी से लेकर अथिया शेट्टी सभी के डांस की भरमार है। फार्म हाउस के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें शाहरुख खान के विवादित गाने बेशर्म रंग की धुन सुनाई दी है तो वही राहुल और हथियाने फिल्म के गाने हम्मा हम्मा पर डांस किया है। इस शहर में नहीं मैं सुनील शेट्टी के उन 90 के दशक के कई गानों की धुन भी सुनाई दी है। संगीत सेरेमनी में कई लोग मुझसे शादी करोगी गाने पर भी थिरकते नजर आए हैं।

आजकल की ब्रांड शादियों में अक्सर फोन पॉलिसी रहती है जिस वजह से फोटोस और वीडियोस कम दिखाई देते हैं। लेकिन फिर भी राहुल और अतिया की शादी की सबसे विशेष बात यह है कि यहां पर मेहमानों को खाना केले के पत्ते पर परोसा जाएगा। इस शादी में साउथ इंडियन स्टाइल पर खास फोकस रहेगा। शादी में केएल राहुल के कुछ खास मित्र और फैमिली शामिल होगी वही अखियां का परिवार और सुनील शेट्टी के कुछ खास दोस्त इस शादी में शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार शादी में अक्षय कुमार सलमान खान शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ के नाम शामिल है।

New WAP


Share on