92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा, 29 दिनों से थी अस्पताल में एडमिट

Follow Us
Share on

हजारों गानों को अपनी सुरीली आवाज देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर बीते 29 दिनों से अस्पताल में एडमिट थी। उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। इतना ही नहीं उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। जिसके बाद मुंबई के कैंडी ब्रीच हॉस्पिटल में उनको एडमिट किया गया था। जिसके बाद से ही लगातार उनका उपचार चल रहा था। बता दें कि उनसे जुड़ी तमाम जानकारियां लगातार डॉक्टर द्वारा मीडिया के माध्यम से सभी को दी जा रही थी।

New WAP

Lata Mangeshkar Went 2 days school

लेकिन आज 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गई बता दें कि बीते 6 दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाली लता मंगेशकर अब हमारे बीच मौजूद नहीं है। बीते 29 दिनों से लगातार उनका उपचार चल रहा था डॉक्टरों द्वारा पल-पल उनसे जुड़ी जानकारी सभी के साथ में साझा की जा रही थी। शनिवार देर रात लता जी की बहन आशा उनसे मिलने पहुंची और उन्होंने भी मीडिया के माध्यम से उनका हाल सभी को बताया था।

lata mangeshkar and asha bhosle 2

लेकिन अब हाल ही में लता जी से जुड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है बता दें कि उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है हर कोई उन्हें अब लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है बता दे कि लता मंगेशकर देश ही नहीं दुनिया भर में अपनी सुरीली आवाज के लिए विख्यात थी। उनके अस्पताल में एडमिट होने के बाद से ही दुनिया फार्म है उनके चाहने वाले उनके स्वस्थ होने के लिए पूजा पाठ कर रहे थे।

Lata Mageshkar unseen photo 9

खबरों की माने तो लता जी की तबीयत में कुछ समय पहले सुधार देखा गया था लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ता देख उन्हें एक बार फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। कोविड-19 निमोनिया की जंग जीत चुकी स्वर कोकिला अपनी जिंदगी की जंग नहीं जीत सकी और उन्होंने 92 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया बता दें कि स्वर कोकिला जैसा अब शायद ही दुनिया में कोई सुरीला इंसान सभी को देखने को मिलेगा।

New WAP


Share on