पिता के निधन के बाद 13 साल की उम्र में अपने भाई-बहनों के लिए माता-पिता बनी थी लता मंगेशकर

Follow Us
Share on

हर इंसान के जीवन में संगीत का एक अलग ही महत्व होता है लेकिन उस संगीत को सभी के दिलों तक पहुंचाने का काम है एक बेहतरीन संगीतकार करता है आज इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक संगीतकार मौजूद है लेकिन बहुत से संगीतकार ऐसे हैं जिनका तोड़ दुनिया भर में भी कोई नहीं निकाल पाया है। इनमें ही नाम आता है स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जिनकी आवाज का आज देश ही नहीं पूरी दुनिया दीवानी है।

New WAP

Lata Mageshkar Father

92 साल की हो चुकी लता मंगेशकर आज किसकी पहचान की मोहताज नहीं है वह अपने अब तक के करियर में हजारों की संख्या में गाने गा चुकी है जो सदाबहार है जो हर किसी की जुबां पर बने हुए रहते हैं और यही कारण है जो उन्हें संगीत की दुनिया में स्वर कोकिला बनाता है आज उनकी आवाज का कोई तोड़ नहीं है। लता मंगेशकर के कंठ से निकलने वाली आवाज सीधे लोगों के दिलों को छूती है। जो उन्हें संगीत की दुनिया में बेताज बादशाह बनाती है।

Lata Mageshkar Father 1

आज लता मंगेशकर किसी की पहचान की मोहताज नहीं है आज उनके पास सब कुछ मौजूद है लेकिन मैं जिन हालातों से निकलकर आगे बढ़ी है इसका अंदाजा उनके अलावा कोई नहीं लगा सकता है। अपनी आवाज से पूरी दुनिया पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने एक बार बताया था कि वे केवल 2 दिन ही स्कूल गई है। घर की स्थिति के चलते वह स्कूल नहीं जा सकी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी बड़ी पहचान बनाई है।

Lata Mageshkar Brother Sister

बता दें कि जब लाता जी केवल 13 साल की थी उस समय उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने भाई बहनों के लिए पिता का फर्ज निभाया जिसके लिए उन्होंने कभी भी शादी नहीं की सभी का ध्यान उन्होंने ही रखा। उनके अलावा उनके 5 भाई बहन भी है। लाता जी ने केवल 5 साल की उम्र में ही संगीत की दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

New WAP


Share on