रामायण के राम अरुण गोविल ने खरीदी चमचमाती कार, रथ छोड़ अब करेंगे mercedes benz की सवारी, Photo हुई viral

Follow Us
Share on

रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण आज भी लोग देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दूरदर्शन पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाले धारावाहिक में रामायण का नाम भी शामिल हैं। बता दें कि रामायण में काम करते हुए कई किरदारों ने घर-घर में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। आज भी लोगों के दिलों में उनके लिए भगवान की छवि बनी हुई है। इनमें ही नाम आता है। अरुण गोविल का जो कि रामायण में भगवान श्री राम के किरदार में नजर आए थे।

New WAP

Arun Govil Mercedez Benz 2

हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वे चमचमाती ब्लैक कलर की मर्सिडीज कार की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं, जी हां स्क्रीन के श्रीराम ने हाल ही में नई कार खरीदी है। कलाकार ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीर और वीडियो को साझा करते हुए इस बात की जानकारी साझा की है कि उनके घर में नए वाहन का आगमन हुआ है। बता दें कि यहां तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद से ही उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

अरुण गोविल द्वारा खरीदी गई मर्सिडीज बेंज सीएलए की कीमत तकरीबन 40 लाख रुपए बताई जा रही है। रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने के बाद उन्हें भगवान की लोकप्रियता मिल गई थी। लेकिन उन्हें बाद में ज्यादा काम नहीं मिला फिलहाल में मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काम करते हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान एक बार फिर रामायण का प्रसारण किया था। इस दौरान भी रामायण ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लोगों ने इसे खूब पसंद किया था।

Arun Govil Mercedez Benz 1

नए कार के साथ कलाकार की तस्वीरें और वीडियो पर कमेंट करते हुए युवक ने कहा है कि यहां तो कलयुग का पुष्पक है वही किसी ने कहा किया भगवान श्री राम रथ की यात्रा को छोड़ मर्सिडीज़ में सवारी करते हुए नजर आएंगे। आज भी लोग अरुण गोविल को भगवान के रूप में देखते हैं। उनका काफी सम्मान किया जाता है। उन्हीने रामायण के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उनका सबसे सफल किरदार भगवान राम का है।

New WAP


Share on