Shweta Gifts Ranveer : रणवीर सिंह की इस अदा की दीवानी हुई अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन, गिफ्ट में दे दी अपनी इतनी महंगी चीज

Follow Us
Share on

Shweta Gifts Ranveer : रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी फिर से बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली है। दोनों स्टार “गली ब्वॉय” के बाद रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के माध्यम से फैंस को एंटरटेन करेंगे। 28 जुलाई को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मगर इससे पहले फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने बॉलीवुड सितारों और कुछ विशेष लोगों के लिए रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की खास स्क्रीनिंग की थी। आलिया भट्ट की फैमिली और रणवीर सिंह की फैमिली स्क्रीनिंग में फिल्म देखने पहुंचे। बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन भी मौजूद थीं। इस दौरान श्वेता बच्चन ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ हो रही है।

New WAP

रणवीर को गले लगा श्वेता ने दिया गिफ्ट

दरअसल, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की खास स्क्रीनिंग में पहुंचीं श्वेता बच्चन मूवी में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से काफी खुश हो गईं। मूवी में उन्हें रणवीर का किरदार खूब अच्छा लगा। रणवीर की एक्टिंग से श्वेता इतनी खुश हुई कि उन्होंने एक तार को एक काफी क्यूट गिफ्ट दे दिया। फिल्म खत्म होने के बाद श्वेता ने रणवीर को एक नेकलेस गिफ्ट किया, जिसे पाकर एक्टर खूब खुश नजर आए।

इंटरनेट पर एक वीडियो जमकर वायरल है, जिसमें श्वेता बच्चन पेंडेंट गिफ्ट रणवीर सिंह को कर रही है। इस दौरान रणवीर सफेद शर्ट में दिख रहे हैं। वही ब्लैक आउटफिट में श्वेता बच्चन खूबसूरत लग रही है। श्वेता ने इस दौरान रणवीर को नेकलेस पहनाया। रणवीर भी इस दौरान काफी खुश दिखे। फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाया। यूजर्स इस वीडियो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : 23 साल की उम्र में ही गर्भवती हो गई थी श्वेता बच्चन, इज्जत बचाने के लिए बिग बी को उठाना पड़ा यह कदम

New WAP

बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। ये एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसमें आलिया रणवीर के अलावा शबाना आज़मी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। करण जौहर फिल्म को लेकर खूब उत्साहित हैं। इस फिल्म के साथ ही जौहर बतौर निर्देशक बॉलीवुड में 25 वर्ष पूरे करने वाले हैं।


Share on