Famous Bollywood Villains : सदी का महानायक तो है बिग बी, क्या आपको पता है इस सदी के सबसे बड़े खलनायक का नाम?

Follow Us
Share on

Famous Bollywood Villains : अमिताभ बच्चन को सदी का सबसे बड़ा महानायक माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है हिंदी फिल्म के कौन से एक्टर को सदी का सबसे बड़ा खलनायक माना जाता है। वैसे तो हिंदी फिल्मों में कई बड़े विलेन हुए लेकिन एक ऐसा इंसान है जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सका।

New WAP

प्राण भारतीय हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े खलनायक रहे है। उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया है। 1942 से लेकर 1991 के बीच प्राण खलनायक के किरदारों में नजर आए थे और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया।

Famous Bollywood Villains थे प्राण

सबसे बड़ी बात है की सदी के सबसे बड़े महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म के स्टारडम की सीढ़ी पर चढ़े उस जंजीर में प्राण उनके दोस्त बने थे। उनका पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद अहलूवालिया था वह अपने समय के सबसे बड़े और महंगे एक्टर थे। 1940 से 47 तक वह फिल्मों में हीरो का किरदार करते थे। उनकी पहली फिल्म खानदान थी जिसमें वह नूरजहां के साथ रोमांटिक किरदार निभा रहे थे।

प्राण उस समय के सबसे बड़े खलनायक थे जब दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े हीरो थे। 1950-60 के दशक में वह फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने लगे थे।

New WAP

प्राण ने दी एक से बढ़कर एक हिट फिल्में

खलनायक के रूप में प्राण को अक्सर दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता था और जब भी वह पर्दे पर आते महिलाएं उन्हें गालियां देने लगती। पुरुष उनसे नफरत करते। वह अपने किरदार को इतनी अच्छी तरह से निभाते थे कि सबको वह सच्चा लगने लगता था। उन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रगान गाते समय करीना कपूर ने की ऐसी हरकत, लोगों को आया गुस्सा, जमकर लगाई फटकार, देखें वीडियो

मधुमति, जिस देश में गंगा बहती है, उपकार, पूरब पश्चिम, ज़ंजीर, डॉन, अमर अकबर एंथोनी, दुनिया उनकी मुख्य फ़िल्में रही थी। प्राण और अशोक कुमार बेहद अच्छे दोस्त थे और दोनों ने 27 फिल्मों में साथ काम किया है। 1998 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। बहुत आग्रह पर वह कैमरे के सामने कुछ फिल्म करने को तैयार होते थे। एक बार वह एक समारोह में शामिल नहीं हो सके जिसकी वजह से उनके घर जाकर उन्हें अवार्ड दिया गया। साल 2013 में 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।


Share on