हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति के सरनेम को हटा दिया है। जिसके बाद से ही फैंस द्वारा यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच में रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। और दोनों जल्दी अलग होने वाले हैं। बता दें कि सोशल मीडिया का बाजार दोनों की खबरों को लेकर काफी गर्म चल रहा है और अब दोनों से जुड़ी कई खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
फिल्मी दुनिया की परफेक्ट जोड़ी कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा की वायरल हो रही है। इन खबरों को लेकर खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए कहां है कि दोनों को लेकर जिस तरह की खबरें चल रही है यहां पूर्ण रूप से असत्य हैं। दोनों के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है जिसकी वजह से दोनों अलग हो। अपने पति निक जोनस के नाम का सरनेम हटाने के बाद से यह खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है।
View this post on Instagram
लेकिन अभिनेत्री की मां ने इस पूरी खबर को बेबुनियाद बताया है और उन्होंने कहा है कि जिस तरह से दोनों को लेकर यह अफवाह फैलाई जा रही है। वह पूर्ण रूप से गलत है उन्होंने यह भी लोगों से आग्रह किया है कि इस तरह की अफवाहों पर ना तो ध्यान दें और ना ही इन्हें आगे बढ़ाएं। दोनों ही कलाकार आने वाली 1 तारीख को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट करने वाले हैं लेकिन इससे पहले दोनों को लेकर यह वायरल खबर तेज चल रही है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी।