40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

ग्लैमर की चकाचौंध छोड़कर गांव की जिंदगी जी रही एक्ट्रेस संभावना सेठ, सादगी देख फैंस हुए खुश

Sambhavna Seth Village Life: मनोरंजन जगत की जानी-मानी अदाकारा संभावना सेठ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली संभावना सेठ ने हाल ही में कुछ तस्वीर को साझा किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अदाकरा ने ग्लैमर की चकाचौंध को छोड़कर गांव में चूल्हे पर खाना बनाती हुई नजर आई।

New WAP

Sambhavna Seth

इतना ही नहीं इस दौरान की कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई है। जिस में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस गाय का दूध निकालती हुई दिखाई दी है। संभावना सेठ का यह देसी अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि संभावना सेठ टीवी इंडस्ट्री की जाने वाली एक्ट्रेस होने के साथ ही बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है। लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर फैंस भी हैरान है।

संभावना अपना ब्लॉग चलती है, जिसमे वह अपने से जुड़ी हर एक जानकारी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर करना पसंद करती है। संभावना सेठ देखा जाए तो मुंबई में रहती है। लेकिन इन दिनों गांव की जिंदगी जीती हुई नजर आ रही है। संभावना सेठ के पति अविनाश गोरखपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन दिनों दोनों पति-पत्नी गोरखपुर में इंजॉय करते हुए दिखाइ दिए।

New WAP

चूल्हे पर खाना, गाय से निकाला दूध

वायरल हो रही संभावना सेठ की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चूल्हे पर यह चाय बनाते हुए दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं गाय का दूध निकालते हुए नजर आए अदाकार का यहां अंदाज देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ग्लैमर की चकाचौंध छोड़कर गांव की जिंदगी जीती हुई नजर आ रही है।

संभावना सेठ को देख कर उनके फैंस उनके मुरीद हो गए हैं। गांव में एक्ट्रेस खेत में भी एन्जॉय करती हुई नजर आई है। एक्ट्रेस शाम के समय गाय का दूध निकालती हुई वह नजर आई। इतना ही नहीं इस दौरान गांव में हेड पंप से पानी निकालते हुए नजर आई। गांव जाने के बाद संभावना पूरी तरह से गांव की जिंदगी जीती हुई नजर आ रही हैं।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles