प्रियंका चोपड़ा के घर बजने वाली है शहनाई! बहन परिणीति चोपड़ा करने जा रही इस राजनेता से शादी

Photo of author

By DeepMeena

parineeti chopra raghav chaddha 1

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage: बी-टाउन की जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम बन चुकी है। अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की तरह उनकी बहन परिणीति चोपड़ा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले दो दशकों से काम कर रही है। लेकिन अपनी बहन की तरह अदाकारा लोगों के दिलों पर इतना जलवा नहीं बिखरे पाई है।

New WAP

परिणीति चोपड़ा अब तक बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। उन्होंने कई बड़े कलाकारों के साथ में काम किया है। लेकिन इसके बावजूद भी अपनी बहन की तरह परिणीति चोपड़ा ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाई है। लेकिन इन दिनों अदाकारा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आ रही है।

बता दें कि उनका नाम आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ खूब सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों ही दोनों को एक साथ देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों की लव लाइफ को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा को जब राघव चड्ढा के साथ देखा गया तो बाद में राघव चड्ढा से मीडिया कर्मियों द्वारा परिणीति और उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछे गए थे।

New WAP

जल्द होगा शादी का ऐलान

parineeti chopra raghav chaddha

हालांकि उन्होंने किसी भी सवाल का स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया। लेकिन उन्होंने परिणीति चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा है। ऐसे में दोनों के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है। इस को लेकर कई तरह के कयास अब लोगों के बीच में पैदा हो गए हैं और अब बात शादी तक की होने लगी है।

खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को पढ़ाई के समय से जानते हैं। दोनों ने यूके में साथ में पढ़ाई की है। मीडिया सूत्रों के हवाले से आई खबर के अनुसार अब दोनों परिवार परिणीति और आकर चड्डा की नज़दीकियों को देखते हुए शादी की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि अभी इसको लेकर दोनों ही परिवार की तरफ से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

गौरतलब है कि जबसे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एक साथ देखा गया इसके बाद से ही दोनों की लव लाइफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं अब मीडिया के माध्यम से चल रही है। फैंस दोनों की लव लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। काम की बात करें को परिणीति चोपड़ा जानी मानी एक्ट्रेस है, तो राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के बड़े नेता है।

google news follow button

Leave a Comment