बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेताओं को दर्शकों का जितना प्यार मिलता है। उससे कई ज्यादा उनके बच्चों को दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही खूब वायरल हो रहा है। जिसे लोगों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं। आराध्या बच्चन की जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आराध्या अपने पापा मम्मी के साथ दोस्ताना फिल्म का गाना ‘देसी गर्ल’ पर जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वहीं अब यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। और ट्रोलर्स द्वारा इस बेबी डॉल के डांस पर अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि आराध्या बच्चन पापा अभिषेक और मॉम ऐश्वर्या के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। वहीं अपने बेटी को इस अंदाज में डांस करता देख मां ऐश्वर्या इतनी खुश हो जाती है कि वह अपनी बेटी को गले लगा लेती हैं। ऐश्वर्या राय का यह वीडियो अपने चचेरे भाई श्लोका शेट्टी की शादी की है। शादी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
बता दें कि फंक्शन के बाद अब ऐश्वर्या , अभिषेक और आराध्या के कई फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं। जो अब वायरल भी हो रहे हैं। लेकिन जिसने भी इस वीडियो को देखा वह देखता ही रह गया। गौरतलब है कि वायरल वीडियो प्री- वेडिंग फंक्शन की है। जिसमें आराध्या रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं ऐश्वर्या राय सिल्वर रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं।