40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

रानी मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी ने कहा दुनिया को अलविदा, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Pamela Chopra Passes Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की मां और यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। बता दें कि बड़ी संख्या में इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।

New WAP

खबरों के अनुसार पामेला चोपड़ा पिछले 15 दिनों से अस्पताल में एडमिट थी। उन्होंने गुरुवार सुबह इस दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया उनके निधन की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि पामेला चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम रहा है उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में यश चोपड़ा की कई फिल्मों में गाने गाए थे।

बता दें कि पामेला चोपड़ा को आखिरी बार डॉक्यूमेंट्री सीरिज ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। पामेला चोपड़ा फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी रही हैं। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पूरे चोपड़ा परिवार में शोक की लहर छा गई है। यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा की अरेंज मैरिज हुई थी दोनों पारिवारिक रीति रिवाजों से साल 1970 में शादी की थी।

जानकारी के लिए बता दें कि पामेला चोपड़ा आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थीं, साथ बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की सास थीं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि पामेला चोपड़ा अचानक इस तरह दुनिया को अलविदा कह देंगी। अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं आया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बॉलीवुड के कलाकार और परिवार वाले और उनके करीब उनके घर पहुंच रहे हैं।

New WAP

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles