Mulayam Singh Yadav Passed Away: देश के बड़े राजनेता मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे उन्होंने सोमवार यानी आज सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली मुलायम सिंह यादव पिछले लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे और उनका उपचार चल रहा था उन्होंने 82 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया उनके निधन की खबर मिलने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर छा गई है और लगातार लोग उनके अंतिम दर्शन करने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।
इतना ही नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोक व्यक्त किया है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही समाजवादी पार्टी के संरक्षण भी थे। उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में खूब नाम कमाया इतना ही नहीं उन्हें धरतीपुत्र के नाम से भी जाना जाता था। अपने राजनीतिक करियर में मुलायम सिंह यादव ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें 22 अगस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
आदरणीय नेताजी का आज दिनांक 10/10/2022 को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है।
कल दिनांक 11/10/2022 को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022
जिसके बाद से ही लगातार उनका उपचार चल रहा था इतना ही नहीं एक अक्टूबर के बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी इस वजह से उन्हें आईसीयू में भी शिफ्ट किया गया और आज सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि इस साल जुलाई में उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। हाल 1939 में जन्मे मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक करियर के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने साल 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। यही कारण है कि उन्हें राजनीति के अखाड़े का बड़ा पहलवान कहा जाता था।