टोक्यो ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा आज लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। बता दें कि नीरज चोपड़ा टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही देशवासियों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं। आज सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा छाए हुए रहते हैं बहुत कम ही ऐसा देखने में आता है जब उनसे जुड़ी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होती नहीं दिखाई दी हो।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतने के बाद से ही सभी के हीरो बन गए हैं बीच में यह खबरें भी आई थी कि वे एक्टिंग में भी अपने हुनर को आजमा सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया था क्योंकि उन्हें आप भी आगे और भी भविष्य में विश्व पटल पर भारत का नाम गौरवान्वित करना है लेकिन इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनके एक नहीं पांच रूपो को दिखाया गया है।
360 Degree Marketing! @cred_club #ad pic.twitter.com/RmjWAXERxm
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) September 19, 2021
दरअसल, हाल ही में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने एक विज्ञापन के लिए अपनी एक्टिंग दिखाई है। लेकिन उनके इस अंदाज को अब काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि नीरज चोपड़ा ने यह विज्ञापन ‘क्रेड’ कंपनी के लिए किया है। इस मजेदार विज्ञापन में नीरज चोपड़ा के एक नहीं पांच रूप देखने को मिल रहे हैं।
— Dr. Strange 3.0 (@humour_kichad) September 19, 2021
उनकी इस नई अदाकारी के लिए उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की क्लिप को खुद नीरज चोपड़ा ने शेयर किया था। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 360 डिग्री मार्केटिंग। नीरज चोपड़ा का यह ट्वीट देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी एक्टिंग को भी अब लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।