बुजुर्ग दादी को चढ़ा ऐसा फितूर मगरमच्छ को लेकर सैर पर निकली, वायरल वीडियो देख रह जायेंगे दंग

Follow Us
Share on

इस समय भारत के अधिकतर प्रदेशों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है वहीं जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। ऐसे में नदी नालों के उफान पर होने के चलते पानी में रहने वाले जीव जंतु सड़क पर निकल आते है इतना ही नहीं कभी—कभी रहवासी क्षेत्र में पहुंच जाते है। अगर बात मगरमच्छ (Alligator) की करें तो ये अक्सर रहवासी क्षेत्र में देखे जाते है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन जाता है, लेकिन अगर इन्हीं मगरमच्छ के साथ कोई सैर करते दिख जाये तो फिर हैरानी के वजह कुछ नहीं होगी।

New WAP

Crocodile

दरसअल सोशल मीडिया पर जानवरों के कई फनी वीडियो वायरल होते रहते है। अक्सर आपने लोगों को सुबह पालतू जानवरों को सैर कराते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन अगर मगरमच्छ की बात जाये तो पसीने छूट जाते है। इस समय ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला मगरमच्छ को सैर कराते हुए नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में देख सकते है एक बुजुर्ग महिला रॉस स्मिथ (Ross Smith) दिख रही है जिसने एक मगरमच्छ के गले में चेन बांध रखी है और मगरमच्छ के पीछे डांस करते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में एक दूसरा व्यक्ति भी नजर आ रहा है जो डांस करते हुए दिख रहे है। इस वीडियो में हैरानी की बात ये है कि जहां लोग मगरमच्छ को देखकर भाग जाते है वहीं ये महिला उससे डर नहीं रही है। एक आप लोगों को देखकर विश्वास जरूर नहीं होगा लेकिन ये वीडियो जितना दिख रहा है उतना सच भी है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ross Smith (@rosssmith)


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जे ब्रेवर (Jayprehistoricpets) अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार तो लोगों को अपनी आंखों पर भी विश्वास नहीं हो रहा होगा कि ऐसा भी हो सकता है, लेकिन ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियों को शेयर करते समय इसमें कैप्सन भी लिखा गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jay Brewer (@jayprehistoricpets)


बहरहाल इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है। इसे अभी तक कई लोगों के द्वारा देखा जा चुका है। खबर लिखे जाने तक इस 3 लाख 38 हजार 317 लोगों ने इसे पसंद भी किया है। इतना ही नहीं इस वीडियों को देखने के बाद लोगों की अंदाज को देख हैरानी जता रहे है। वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खिया बना हुआ है।


Share on