Tokyo Olympic: 41 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने भी किया सरप्राइज कॉल

Follow Us
Share on

जब से टोक्यो ओलंपिक का आगाज हुआ है उसके बाद से ही सभी देशवासियों की निगाह भारतीय खिलाड़ी के ऊपर टिकी हुई है बता दें कि टोक्यो ओलंपिक के पहले दिन ही मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिला कर यह साबित कर दिया था कि उनके इरादे काफी मजबूत है और इस बार सभी भारतीय खिलाड़ी अपने देश का नाम गौरवान्वित करेंगे। जिसके बाद से ही लगातार सभी खिलाड़ियों को लेकर देशवासियों की उम्मीद लगी हुई है।

New WAP

Indian-Hockey-Team-in-Olympic-Tokyo

भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक देश के लिए 4 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। अब हाल ही में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर 41 साल बाद अपने देश का नाम एक बार फिर इतिहास के पन्नों में लिख दिया है। बता दे की या खेल काफी रोमांचक रहा जहां शुरुआती समय में भारतीय टीम जर्मनी से काफी पीछे चल रही थी लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपने जज्बा और जुनून के चलते जर्मनी को 5-3 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने साल 1980 के बाद ओलंपिक में यहां मेडल जीता है। वहीं अब भारतीय टीम की जीत के बाद से ही सभी देशवासियों ने बधाई दे रहे हैं और इस टीम से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। खेल के दौरान खिलाड़ी का उत्साह और जुनून देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएगी क्योंकि इन्होंने दिन रात मेहनत कर अपने देश का नाम गौरवान्वित किया है।

New WAP


भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद से ही बॉलीवुड से लगाकर देश के कई बड़े राजनीतिक नेताओं द्वारा भी ट्विटर के माध्यम से उन्हें बधाई दी जा रही है। इतना ही नहीं भारतीय हॉकी टीम का हैशटैग अब ट्विटर पर काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है और इनसे जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है लोग सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद बड़ा कमाल कर दिखाया है जिसकी सभी देशवासी आस लगाए हुए बैठे थे।


Share on