आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपार सफलता पाने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर के बारे में तो आप अच्छी तरह से जानते हैं। पिछले कुछ समय से करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड से जरूर किनारा कर लिया है। लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें राजा हिंदुस्तानी भी शामिल है। लेकिन करीना कपूर अब भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर रही है।
लेकिन क्या आप जानते हैं जब यह दोनों बहने छोटी थी उस समय कपूर खानदान ने अपनी बहुं बबिता जो कि रणधीर कपूर की पत्नी और करिश्मा और करीना की मां थी। उन्हें दोनों ही बच्ची को पालने के लिए बेसहारा छोड़ दिया था। तो चलो आज इस बात से पर्दा उठाते हैं। और आपको बताते हैं करीना और करिश्मा के बचपन की कुछ यादें।
इस बात की जानकारी करीना कपूर में खुद एक इंटरव्यू के दौरान भी है उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपने बचपन से लेकर बड़े होने तक अपने पिता को बहुत कम ही देखा है उन्हें उनकी मां ने ही उनके दम पर इतना बड़ा किया और हमें इस काबिल बनाया है। बात की जाए रणधीर कपूर और बबिता की शादी की तो अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने के बाद ही साल 1971 को शादी कर ली थी।
बात की जाए अभिनेता रणधीर कपूर के करियर की तो उन्होंने फिल्म ‘कल आज और कल’ से बॉलीवुड में अपने कदम रख दिए थे। इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। 1988 में वह घर छोड़कर अपने मां-बाप के साथ रहने चले गए थे। इसके बाद बबिता ने अकेले ही अपनी दोनों बेटी को पाला इतना ही नहीं उनके पास इस दौरान पैसों को लेकर भी काफी ज्यादा समस्या आने लगी थी। इसके लिए उन्होंने कई तरह के बिजनेस करना चालू कर दिए थे।
लेकिन इस विपरीत परिस्थिति में भी कपूर खानदान की और से बबिता को किसी भी तरीके का सहारा नहीं दिया। उन्होंने अकेले ही अपनी दोनों बेटी को पाला और बड़ा किया। इस बात का खुलासा खुद करीना कपूर ने साल 2007 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान ही किया। लेकिन उन्होंने बाद में बताया था कि जैसे-जैसे बड़ी होती चली गई उन्हें उनके पिता का प्यार भी मिलना चालू हो गया इतने दिन दूर रहने के बाद भी उनके माता-पिता ने कभी तलाक का नहीं सोचा।