दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले के बाद से आज तक सुर्खियों में रहने वाली रिया चक्रवर्ती अब एक बार फिर से अपनी पुरानी बातों को भुलाकर नई शुरुआत करने में लग गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से रिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। और अभिनेत्री को कई जगहों पर स्पॉट भी किया गया है।
वहीं रिया के इस तरह सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर करना कही न कही यही संकेत दे रहा है कि रिया पुराने समय को भुला चुकी है। और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह रिया के भाव अब दिख रहे। इनसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद वे अब सुशांत सिंह को भी भुला चुकी है।
View this post on Instagram
हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमे वे रवींद्र नाथ टैगोर की बूक पढ़ती हुई। नजर आ रही हैं। यह पहला मौका नहीं है। जब रिया ने इस तरह की पोस्ट शेयर की हो।
बता दें कि सुशांत सिंह मामले में रिया का नाम आने के बाद उन्हें अभिनेता के फैंस की खूब खरी खोटी सुनने को मिली थी। आज भी सुशांत के फैंस रिया को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। लेकिन अभिनेता के निधन मामले को 11 महीने होने पर आए हैं। और अभी भी यह केस सीबीआई के पास है और अभी भी फैंस को इंसाफ का इंतजार है। वहीं रिया अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म चेहरा से करने जा रही हैं।