40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

युवराज सिंह की मुंबई इंडियंस से गुजारिश, कहा-शुभमन को एक कार देनी चाहिए ताकी हम दोनों चंडीगढ़ में गेड़ी मार सकें

Shubman Gill Century: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी शुभमन गिल इन दिनों IPL में अपनी शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। गिल के बल्ले से आईपीएल में जमकर रन बरस रहे हैं। बता दें कि, अब तक वह खेले गए मुकाबलों में दो बार शक्ति पारी खेल चुके हैं। हाल ही में उन्होंने आरसीबी के खिलाफ शानदार 104 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत आरसीबी को IPL से ही बाहर होना पड़ गया है।

New WAP

विराट कोहली की शतकीय पारी पर शुभमन गिल की पारी ने पानी फेर दिया। लेकिन आरसीबी की हार का सबसे बड़ा फायदा मुंबई इंडियंस को मिला जो आप प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। यदि यह मुकाबला आरसीबी जीत जाती तो मुंबई इंडियंस को IPL से बाहर होना पड़ता। लेकिन पॉइंट टेबल के अनुसार आप मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

शुभमन गिल की पारी से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी काफी ज्यादा खुश हुए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार बातें कही है। सचिन ने विराट कोहली के बैक टू बैक सेंचुरी को काफी शानदार बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने शुभमन गिल और ग्रीन की भी जमकर तारीफ की है दोनों ने भी शतकीय पारी खेली है।

New WAP

सचिन तेंदुलकर ने यह बधाई ट्वीट के माध्यम से दी है। अब उनका तट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लेकिन उनके ट्वीट पर अब सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के प्लेयर पर पहुंचने के लिए टीम को बधाई दी है और मुंबई इंडियन से गुजारिश की है कि इस जीत के लिए शुभमन गिल को कार देनी चाहिए ताकि वह चंडीगढ़ में उनके साथ गेड़ी मार सके। युवराज की प्रतिक्रिया काफी लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। गौरतलब है कि शुभमन गिल की धमाकेदार पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस में आगे निकल पाई है।

 

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles