लंदन की मेट्रो में पत्नी अनुष्का को छोड़ इस चीज़ का मजा लेते नजर आये विराट कोहली, तस्वीरें वायरल

Follow Us
Share on

Virat Kohli in London Metro : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान और सोशल मीडिया दोनों के स्टार हैं। विराट अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। इन दिनों विराट कोहली लंदन में है और पत्नी अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लंदन से एक तस्वीर शेयर की जो तेजी के साथ वायरल हो रही है।

New WAP

विराट कोहली ने मौजूदा समय में मैदान से ब्रेक लेकर कुछ समय पत्नी अनुष्का शर्मा के संग लंदन में बिताया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली ब्रेक का भरपूर मजा उठा रहे हैं। विराट कोहली का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह लंदन में भजन कीर्तन का आनंद ले रहे थे। लंदन के एक शो में आम नागरिक की तरह विराट और अनुष्का भी कीर्तन सुनने पहुंचे और बेंच पर बैठे दिखाई दिए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने 12 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है। इस बीच भारतीय खिलाड़ियों को मिले ब्रेक का विराट कोहली परिवार के साथ समय बिता कर व्यतीत कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो वायरल हुई जिसमें वह लंदन की मेट्रो ट्रेन में न्यूज़ पेपर पढ़ते हुए नजर आए थे। इस फोटो की सबसे विशेष बात यह थी कि विराट कोहली अखबार पढ़ने की शुरुआत सीधे स्पोर्ट्स वाले पेज से करते हैं जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।


Share on