पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट कोहली, शिव की भक्ति में डूबे नजर आए

Follow Us
Share on

Virat Kohli Anushka Sharma at Mahakal: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को बाबा महाकाल के दरबार में नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम भक्तों की तरह बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और भस्मारती में शामिल हुए। इस दौरान देखा जा सकता है कि विराट कोहली पारंपरिक लिबास में नजर आए।

New WAP

Virat Kohli Anushka Sharma at Mahakal

बाबा के दरबार में अनुष्का शर्मा बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर दोनों पति पत्नी दर्शन करने के लिए मंदिरों में जाते हैं रहते हैं ऐसे में इन दिनों विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंदौर आए थे। हालांकि टेस्ट मैच तो टीम इंडिया हार गई।

महाकालेशवर मंदिर उज्जैन पहुंचे विराट-अनुष्का

लेकिन वापस लौटने से पहले विराट कोहली पत्नी के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। कोहली-अनुष्का से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी अक्षर पटेल अपनी पत्नी को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे। इतना ही नहीं खेल राहुल भी अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे।

New WAP

इसके बाद आज अनुष्का-विराट को लेकर पहुंचे। बाबा महाकाल के दरबार से अब दोनों पति-पत्नी की वे तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसको देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बार फिर विराट कोहली पत्नी के साथ भक्ति में लीन होते हुए नजर आए। दोनों पति-पत्नी अक्सर मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाते हैं। हालांकि इस दौरान उनके साथ बेटी वामिका नजर नहीं आई।

बाबा महाकाल के दरबार में दोनों पति-पत्नी काफी लंबे समय तक रुके, उन्होंने सुबह 4:00 बजे होने वाली भस्मारती ली और बाबा से आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल के दरबार में दोनों पति-पत्नी आम इंसानों की तरह नजर आए दोनों में काफी लंबे समय तक बैठकर बाबा का आशीर्वाद लिया। दोनों पति-पत्नी की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बता दें कि अब विराट कोहली चौथे टेस्ट मैच में नजर आएंगे।


Share on