बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी समाज सेवा को लेकर चर्चाओं में बने हुए रहते हैं। बता दें कि देश में कोविड-19 महामारी के दौरान सोनू सूद ने जरूरतमंद लोगों का सहारा बनो ने घर तक पहुंचाने का काम किया था इसके बाद से ही वह निरंतर जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर 24 घंटे एक्टिव रहते हैं। आज जो उनसे मदद मांगता है उसकी वह हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं।
इतना ही नहीं अब तक वह कई लोगों की मदद कर चुके हैं जो उन्हें रियल हीरो बनाता है यही कारण है कि आज उन्हें हीरो से ज्यादा मसीहा के तौर पर देखा जाता है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने सभी का एक बार फिर दिल जीत लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रोड पर एक्सीडेंट में कार चलाने वाला 19 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो जाता है।
ऐसे में सोनू सूद अपने अमले के साथ पूरी गाड़ी को रोककर उस लड़के का रेस्क्यू करते हैं उसे कार से बाहर निकालते हैं और उसे सुरक्षित उपचार के लिए पहुंचाते हैं। इस दौरान का यह वीडियो सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चा में है सोनू सूद के फैंस के अलावा सभी लोग अभिनेता के इस कार्य की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोनू सूद आज लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं लोगों से बेझिझक मदद मांगते हैं और सोनू सूद भी लोगों की मदद करते हुए नजर आते हैं।