Urfi Javed Fake Arrest : गिरफ्तारी का झूठा नाटक करके बुरी फ़सी ऊर्फी जावेद, मुंबई पुलिस घसीटते हुए ले गयी थाने

Photo of author

By Jyoti Mishra

Urfi Javed Fake Arrest

Urfi Javed Fake Arrest : ऊर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। अक्सर वह विवादों में बनी रहती हैं और कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी भी दी जाती है। उनके खिलाफ कई बार मामला दर्ज हो जाता है। शुक्रवार की सुबह ऊर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक कैफे में बैठी हुई थी और दो महिला पुलिस घर में वहां आती है और उन्हें गिरफ्तार कर लेती है।

New WAP

Urfi Javed Fake Arrest पर FIR दर्ज

यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है लेकिन यह नहीं बताया गया है कि यह फेक है या नाटक है। उसके बाद मुंबई पुलिस ने इसके खिलाफ एक्शन ले लिया है और ऊर्फी जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दिया है।

ऊर्फी जावेद के खिलाफ अक्सर कई तरह के मामले दर्ज होते हैं जिसके वजह से उनके फैन्स परेशान हो जाते हैं। यह वीडियो देखकर फ्रेंड्स परेशान हो गए कि क्या उर्फी को सच में गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह वीडियो वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस ने कहा कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुंबई पुलिस ने मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि” कोई भी सस्ते प्रचार के लिए देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता है। अश्लीलता के आरोप में मुंबई पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी का वायरल वीडियो सच नहीं है।

New WAP

यह भी पढ़ें : इस वजह से विराट कोहली के लिए अनुष्का शर्मा नहीं रखती करवा चौथ व्रत, वजह हैरान कर देगी

कहां गया है कि प्रत्येक चिन्ह और यूनिफॉर्म का दुरुपयोग किया गया है और लोगों को गुमराह करने का कोशिश किया गया है। इसके बाद ओर से जावेद के खिलाफ धारा 171 419 500 34 का आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है।

google news follow button