छोटे बच्चों की तरह रोता है यह अद्भुत पक्षी, वीडियो में पक्षी की क्षमता देख सभी हो रहे हैं हैरान

Follow Us
Share on

हमारे देश में पक्षियों की कई प्रजातियां हैं जो अपने अलग-अलग रंग, रूप, स्वभाव, व्यवहार, आवाज और नटखट अंदाज़ के रूप में जानी जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई पक्षी इंसानों के बच्चों की तरह रो सकता है ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

New WAP

Lyrebird australia

इंसानों के बच्चों की आवाज मैं रोने वाला यह पक्षी ट्विटर पर छाया हुआ है जिसे सुनकर अन्य लोग हैरत में है कई लोग इसे झूठ समझ रहे हैं तो कई इसे सच समझ कर मनोरंजन कर रहे हैं यह वीडियो सिडनी के टैरोन्गो जू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया जिसके बाद लोग इसे देखकर आश्चर्य में है किस अंदाज में यह पक्षी अपनी आवाज निकाल रहा है और लोगों के दिलों में जगह भी बना रहा है।

New WAP

आपको बता दें कि इस पक्षी का नाम “लायर बर्ड” है जिसे ट्विटर पर 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और अब अपनी हैरतअंगेज कर देने आवाज में पसंद किया जाने वाला पक्षी बन गया है वैसे तो दुनिया में कई तरह के प्रजातियां हैं जो अपनी अलग अलग अंदाज में लोगों को लुभाती और इंसानों की आवाज निकालने में सक्षम होती है।

काले रंग का यह बड़े से शरीर वाला पक्षी, सिर पर छोटे आकार की कल्गी को लिए, बड़े पंख और बड़ा शरीर के आकार में दिखने वाला पक्षी आज दुनिया में छाया हुआ है सिडनी में जगह-जगह से लोग इसे देखने के लिए आ रहे हैं लायर बर्ड की विशेषता है कि वह जल्दी ही किसी भी आवाज को पहचान कर उस आवाज को निकालने का हुनर रखता है माना जा रहा है कि यहां पर आने वाले लोगों से सुनकर लायर बर्ड ने यह आवाज निकाली जो अब विश्व प्रसिद्ध हो गई है।


Share on