महंगी-महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक किसे नहीं होता है। और फिर बात फिल्मी दुनिया की आए जाये तो बात ही अलग है। 2 साल से लॉकडाउन की वजह से जहां लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी ये ऐसा दौर था जब लोगों को खाने को नहीं मिल रहा था, लेकिन बॉलीवुड इंड्रस्ट्री ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ कठिन समय के दौर में अभिनेताओं के द्वारा महंगी कारें खरीदी गई है।
ब्रिटेन के बड़े बिज़नेस राज कुंद्रा और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अपने लाइफ स्टाइल के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते है। इस साल इन्होने ब्लैक कलर की मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास (Mercedes Benz V Class) खरीदी है। इस शानदार गाड़ी की कीमत पचहत्तर लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये के बीच है जिसमे एक साथ सात लोग बैठकर सफर कर सकते है।
अभी हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने गैराज में एक और लग्जरी एसयूवी को शामिल किया है। जी हां, अभिनेता ने मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 (Mercedes Maybach GLS 600) खरीदी है, जिसे पिछले महीने भारत में ढ़ाई करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) में लॉन्च किया गया था। इससे पहले रणवीर ने लैंबॉर्गिनी ऊरुस SUV (Lamborghini Urus) कार को अपने गेराज में शामिल किया था जिसकी कीमत तीन करोड़ पचास लाख रुपये ऑन रोड बताई जा रही है।
वहीं फ़िल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में मुख्य भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल ने अपने लिए एक लग्जरी कार लैंड रेंज रोवर (Range Rover SUV) खरीदी है और इसी को लेकर वह सुर्खियों में बने हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपनी नई रेंज रोवर कार के सामने खड़े दिख रहे है। सोशल मीडिया पर यह बातें भी चर्चा में थी की उन्हें यह गाड़ी उनकी गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने तोहफे में दी है।
लुका छुपी फिल्म हर किसी को पसंद आई इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आए कार्तिक आर्यन ने अप्रैल में शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus) खरीदी थी जिसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। कार्तिक आर्यन ने अप्रैल में शानदार लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी थी जिसकी कीमत लगभग साढ़े चार करोड़ थी। उनका कार के टायर को छू कर आशीर्वाद लेते वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार और बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को ऐसा कोई नही होगा जो इन्हें नहीं जानते होंगे इन्होंने अपनी अलग-अलग भूमिका से लोगों के दिलों को जीता है। अर्जुन कपूर ने इसी साल अप्रैल माह में नई कार लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) खरीदी थी जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस कार की कीमत करीब एक करोड़ रूपये है।
इस साल अनिल कपूर ने सुनीता के 56वें जन्मदिन पर एक ब्रांड न्यू मर्सिडीज कार गिफ्ट की। यह एक गहरी काली रंग की मर्सिडीज बेंज जीएलएस (Mercedes Benz GLS) है, जिसकी अभी की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। वहीं बॉलीवुड के नवाब खान शेफ अली खान एक नई चमचमाती मर्सडीज कार में देखा गया था। जल्द ही खबरें सुर्खियों में आने लगीं कि उन्होंने एक नई कार खरीदी है, लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
बहरहाल जो भी हो बॉलीवुड की चमक-धमक वाली लाइफ में फिल्मी सितारे भी उसी चमक के साथ रहने लग जाते है। अपनी शान ओ शौकत को पूरा करने के लिए वो महंगी से महंगी चीजों को भी खरीदने में कंजूसी नही करते हैं।