Most Beautiful Queens of India : ये हैं भारत की सबसे खूबसूरत महारानियाँ महिला, बेशुमार दौलत और अद्भुत सुंदरता, देखिए तस्वीरें

Follow Us
Share on

Most Beautiful Queens of India : आजादी से पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश में कई रियासतें थीं और इन घरानों की रानियां शान से रहती थी। देश की इन रानियों की खूबसूरती के किस्से विदेशों में सुने जाते थे। आज से 5 से 6 दशक पहले कई विदेशी मैगजीन ने इन खूबसूरत रानियों को वर्ल्ड के सबसे सुंदर महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल किया था।

New WAP

आजादी से पहले देश से कई रियासतों में विभाजित था। देश के विभिन्न हिस्सों में राजा शासन करते थे। मुल्क में कई रियासतें और शाही परिवार अपने आलीशान जिंदगी के लिए जाने जाते थे। इन घरानों में से कई राजा और रानियों की लव स्टोरी के किस्से आज भी सुर्खियों में रहते हैं। मगर क्या आपको मालूम है देश के 5 सबसे खूबसूरत रानियों के बारे में।

यह भी पढ़ें : मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की राजकुमारी ने इस्लाम त्याग, स्वीकार किया सनातन धर्म

Princess Gayatri Devi

Princess Gayatri Devi

New WAP

जयपुर राजघराने की गायत्री देवी देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक थीं। इस महारानी की सुंदरता इतनी थी कि देश ही नहीं विदेश में भी इनके चर्चे होते थे। अंग्रेज़ी पत्रिका वॉग ने वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक बताया था। उनका स्टाइलिश अंदाज सुर्खियों में रहता था। कूचबिहार रियासत की राजकुमारी की शादी जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय से हुई थी।

Princess Sitadevi

Princess Sitadevi Badoda

बड़ौदा राजघराने की सीता देवी भारत के सबसे खूबसूरत रानियों में से एक थीं। इंडिया ही नहीं यूरोप की सुंदर महिलाओं में उन्हें बिना जाता था। हमेशा अपने फैशन और शाही अंदाज के लिए लोकप्रिय थीं। उन्हें 136 की सबसे खूबसूरत महिला के रुप में इंडियन वालिस सिम्सन कहा गया। उन्होंने 1943 में बड़ौदा के राजा प्रताप सिंह गायकवाड़ से शादी की।

Princess Sitadevi Most Beautiful Queens of India

Princess Sitadevi

कपूरथला की सीतादेवी अपनी सुंदरता के लिए खूब मशहूर थीं। प्रिंसेस करम के नाम से जाने जाने वाली वह काशीपुर की महारानी थी। कपूरथला के सीख राजकुमार करमजीत सिंह से उनकी शादी हुई थी। उनकी सुंदरता और फैशन का अंदाजा ऐसा था कि वोग मैगजीन ने उन्हें वर्ल्ड के सबसे वेल ड्रेस्ड महिलाओं की सूची में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के मशहूर विलेन की पत्नियां है खूबसूरती की बला, देती है बड़ी अभिनेत्रियों को भी टक्कर

Princess Vijaya Devi

Princess Vijaya Devi

वाडियार की राजकुमारी विजया देवी अपनी सुंदरता के लिए पूरे देश में लोकप्रिय रहीं। उन्हें म्यूजिक का काफी शौक था लिहाजा उन्होंने विदेश जाकर संगीत की पढ़ाई की। रानी विजया देवी की शादी कोटड़ा-संगानी के ठाकुर से हुई थी। उन्होंने अपनी सुंदरता के अलावा म्यूजिक के प्रति अपने लगाव से लोगों के बीच गहरी छाप छोड़ने में सफल रही।

Princess Nilofar

Princess Nilofar

हैदराबाद के शाही घराने की राजकुमारी नीलोफर अपनी खूबसूरती और सामाजिक कार्यों के लिए मशहूर थीं। उनकी सुंदरता के कारण उन्हें हैदराबाद का कोहिनूर भी कहा जाता था। वॉग’ मैगजीन ने उन्‍हें वर्ल्ड के 10 सबसे सुंदर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था। अपनी खूबसूरती के चलते कई फिल्मों में काम करने के प्रस्ताव आए।


Share on