दुनिया का इकलौता देश जहां लगता है दुल्हनों का बाजार, रुपये देकर लोग खरीदते हैं मनपसंद की पत्नी

Follow Us
Share on

बचपन से ही हर लड़की का सपना होता है कि उसे कोई महलों का राजा आयेगा और ढोली में बिठाकर ले जायेगा, इसी तरह हर माता पिता की भी ख्वाहिश होती है की वहां अपनी लाड़ली के लिए एक अच्छा वर ढुंडे और धूमधाम से शादी कर हंसी खुशी विदा करें। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां इन माता पिता को अपनी लाड़ली को ढोली में नहीं बल्कि पैसे के तराजू में तोलकर विदा करते है। चौंक गए ना ये सच है बुल्गारिया दुल्हानों का बाजार लगता है, जहां इनकी बोली लगती है और इन्हें खरीदार पैसों का सौदा कर मन पसंद दुल्हनियां ले जाते है।

New WAP

Brides Market 1

अभी तक आपने मंडियों में अनाज, फल-फ्रुड या मवेशियों की बोलिया लगते सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने दुल्हानों का बाजार देखा है। अगर नहीं तो ऐसा होता है बुल्गारिया में जहां दुल्हनों के लिए बाजार लगता है जिसमें उनके माता-पिता उन्हें बाजार में लेकर जाते हैं, जहां खरीदार पहुंचते और बोली लगाकर मनपसंद दुल्हन को ले जाते है। इसमें जो बोली लगती है अगर इसमें उनका सौदा बन जाता है तो लड़कियों के माता पिता उसके साथ रिश्ता तय कर वहीं से विदा कर देते है।

Brides Market 2

New WAP

वो कहते है ना जैसा देश वैसा भेष ये मुहावरा सच हुआ है दक्षिण-पूर्व यूरोप में स्थित बुल्गारिया की स्तारा जागोर (Stara Zagora, Bulgaria) में जहां साल में चार बार दुल्हन का बाजार लगता है। इस बाजार में दुल्हे सज धज कर आते है और अपनी मन पसंद की दुल्हान का सौदा कर अपनी जीवन संगीनी बनाकर ले जाते है। सूत्रों की माने तो यहां पर कोई बाहरी व्यक्ति इस बाजार में नहीं आ सकता है। इसमें जिन लड़कियों की बोली लगती है उनकी उम्र करीब 13 से 20 साल होती है। बताया जाता है कि इस बाजार को कलाइदझी समाज (Kalaidzhi Community) के लोग लगाते है। जैसे हर समुदाय की अलग-अलग रिति रिवाज होते है वैसे ही इनके भी होते है इसमें लड़कियों को भी शादी करने में कोई एतराज नहीं होता है।

Brides Market 3

आपको यह भी बता दें कि इस समाज में करीब 18 हजार की आबादी है। वहीं इस समाज में लड़कियों को ज्यादा पढ़ाया नहीं जाता है। 13-14 साल के बाद बच्चीयों को स्कूल भेजना बंद कर देते है और इन्हें घर के काम सिखाएं जाते है। बाजार में लड़के को लड़की पसंद आने के बाद जितने में लड़की का सौदा जम जाता है। बताया जाता है कि इन बच्चीयों का सौदा करीब 300 से 400 डॉलर में तय होता है। ये लड़कियां अच्छी और खूबसूरत दिखने के लिए खूब कॉस्मेटिक क्रीम का उपयोग करती है। बहरहाल जो भी हो ये खबर अब सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही है।


Share on