IPS डी रूपा के नाम से कांपने लगते हैं बदमाश, मुख्यमंत्री उमा भारती को गिरफ्तार कर आई थी चर्चाओं में

Follow Us
Share on

IPS डी रूपा: देखा जाए तो एक खाकी वर्दी जिस पर अनेकों जिम्मेदारी होती हैं। कहने में तो आसान लगता है खाकी, लेकिन उस खाकी के पीछे क्या कर्तव्य होता, क्या जिम्मेदारी होती ये सभी को पता नही होता हैं। पुलिस लोगों की सेवा के साथ नियम कानून को ध्यान में रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह करती हैं।

New WAP

D Roopa IPS

इतनी आसानी से बोला जाने वाला नाम खाकी, जो जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात जुटी रहती है। उनका घर-परिवार छोड़कर लोगों के लिए जद्दोजहद करती हैं। आपको तो याद ही होगा हाल में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी थी। लेकिन उसके बाबजूद भी स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन का हर एक अधिकारी, कर्मचारी वीर योद्धा की तरह मैदान में जुटा रहा। यहां तक कि जनता की सेवा के लिए अपने परिवार से अलग रहकर दिन रात ड्यूटी पर तैनात रहे।

खाकी में कई पद होते है और उन पर अनेको जिम्मेदारी होती हैं। खाकी की वर्दी पहनना इतना आसान नही है उसके लिए दिन रात एक करना होता है तब जाकर खाकी वर्दी प्राप्त होती हैं।

New WAP

कहते हैं ना अगर आपने अपना लक्ष्य तय कर लिया तो फिर उसे कोई ताकत नहीं रोक पाती हैं। इसी तरह एक अधिकारी के बारे के आपको बताते हैं उन्होंने इस वर्दी को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत ही नही की बल्कि सफलता के कदम चुम भी लिए थे। आज उन्होंने अनेको पद पर अपने कर्तव्य का निर्वाह किया साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार भी किया था। आपको सुनकर बड़ा अजीब लगा होगा कि सीएम को गिरफ्तार किया। आखिर कैसे.. एक अधिकारी से सीएम का पद बड़ा होता है उसके बाबजूद सीएम को गिरफ्तार करना एक चौंकाने वाली वाकया है।

roopa-ips

दरअसल डी रूपा एक ऐसी महिला थी जिनका नाम सुनकर गुंडे बदमाश कांपने लगते हैं। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि एक महिला के नाम से वो लोग कांपते जो किसी घटना को अंजाम देने में नही डरते हैं। डी रूपा जैसी महिला अपने देश का नाम रोशन ही नही सभी के दिलों में अपनी जगह भी बना लेती हैं।

डी रूपा को एक सख्त पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाना जाता हैं। उनको आईएएस बनने का मौका भी मिला था लेकिन डी रूपा का सपना पुलिस आईपीएस ऑफिसर बनना था। उनके इस जुनून ने ही सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। डी रुपा में आईपीएस ऑफिसर बनने के साथ ही भरतनाट्यम डांसर, संगीत एवं शॉप शूटर जैसे अन्य कई प्रतिभाएं है। इतना ही नही उन्होंने शूटिंग के दौरान कई पुरस्कार भी जीते हैं।

बता दें कि कर्नाटक के देवड़गेरे में डी रूपा का जन्म हुआ था। उन्होंने वहीं अपनी पढ़ाई की साथ गोल्ड मेडल भी जीते थे। डी रूपा ने 24 साल की उम्र में ही यूपीएससी एग्जाम में सफलता प्राप्त कर ऑल इंडिया में 43वां रेंक हासिल किया था। डी रूपा ने होमगार्ड, सिविल डिफेंस,एडिशनल कमांडेट, ट्रैफिक एवं सेफ्टी विभाग में कमिश्नर इतना ही नही कर्नाटक जेल विभाग की डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। डी रूपा देश की एक ऐसी पहली महिला पुलिस अधिकारी थी जिन्हें 2013 में साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी तरीके से भी निभाया।

Uma-Bharti

आपको बता दें कि डी रूपा एक ऐसी सख्त आईपीएस ऑफिसर महिला थी जिसका नाम सुनकर गुंडे बदमाश तक कांप जाते थे। काम के प्रति सजग रहने वाली डी रूपा ने मुख्यमंत्री उमा भारती को इर्दगाह पर तिरंगा फहराने पर सम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीएम को गिरफ्तार करने वाली डी रूपा एसपी पद पर अपनी सेवाएं दे रही थी।

बहरहाल इनके नाम से बदमाश कांपते है और इनके जिले में बदमाश अपराध को अंजाम देने भी डरते है। इस समय डी रुपा सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रही है।


Share on