40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

Swara Bhaskar Bidai: स्वरा भास्कर विदाई में हुई इमोशनल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

Swara Bhaskar Bidai Video: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्मों से लेकर अपनी बेबाकी के लिए हमेशा चर्चाओं में रहने वाली स्वरा भास्कर ने जब से शादी का ऐलान किया है। इसके बाद से ही स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, हालांकि उनके चाहने वालों ने उनकी जोड़ी को पसंद किया है।

New WAP

Swara Bhaskar Bidai

लेकिन उनकी इस जोड़ी को नापसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। जब से स्वरा भास्कर ने फहद अहमद के साथ अपनी शादी की जानकारी साझा की है। इसके बाद से ही स्वरा भास्कर चर्चाओं में है उनकी शादी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज की लेकिन बाद में हिंदू रीति रिवाज से भी उन्होंने शादी की।

विदाई में फुट-फुट कर रोई स्वरा भास्कर

हाल ही में स्वरा भास्कर के घर शादी का दौर चला इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें देखा जा सकता है कि कभी स्वरा भास्कर मेहंदी लगाती हुई नजर आई तो कभी पति के साथ हल्दी लगाती हुई। स्वरा की तस्वीरें चर्चाओं में है। उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

New WAP

ऐसे में अब एक वीडियो जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सुर्ख लाल जोड़े में स्वरा भास्कर काफी खूबसूरत नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान उनके चेहरे पर आंसू भी देखे जा सकते हैं बता दें कि यह वीडियो उन के विदाई के दौरान का है जिसमें उनके माता-पिता और उनके परिवार वाले काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि विदाई के दौरान का यह वीडियो स्वरा भास्कर की दोस्त द्वारा शेयर किया गया है जो कि वायरल हो रहा है। लोग अब शुभकामनाएं देने के साथ ही उनके इमोशनल वीडियो पर काफी प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि स्वरा भास्कर की शादी में फिल्म कलाकारों से लेकर बड़े राजनीतिक नेता भी शिरकत करते हुए नजर आए थे। जिममें राहुल गांधी केजरीवाल का नाम भी शामिल है।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles