महाराष्ट्र में अनलॉक से खुश इस अंदाज़ में नजर आयी सनी लियोनी, बच्चों संग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Follow Us
Share on

कोरोनावायरस की दूसरी लहर के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से घरों में अपना वक्त बिता रहे सेलेब्स ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होते ही घरों से बाहर निकल चहल कदमी शुरू कर दी है। एक्टर-एक्ट्रेस को जिम और माल के बाहर स्पाॅट किया जा रहा है। सनी लियोनी को भी अपने तीनों बच्चों के साथ स्पाॅट किया गया है। सनी लियोनी अपने तीनों बच्चों के साथ कांच नुमा गेट से बाहर निकलते हुए अत्यधिक खुश दिखाई दे रही है।

New WAP

Sunny Leone with husband and kid

सनी लियोनी वीडियो में अनलॉक होने की खुशी महसूस करते हुए विक्ट्री का साइन दिखा रही है। अभिनेत्री वीडियो में आगे विक्ट्री का साइन बनाते हुए पोज देती हुई भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो में सनी लियोनी ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कोविड प्रोटोकॉल्स के नियमों का पालन करती दिखाई दे रही है। सनी लियोनी की इस वीडियो को पेपराजी फोटोग्राफर मानव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस वीडियो को दिल खोलकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


इससे पूर्व सनी लियोनी ने अपने आर्टिफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की हिडिन वीडियो को शेयर किया था। अभिनेत्री इस वीडियो में काफी फनी अंदाज में दिख रही है। इस वीडियो में सनी लियोनी के सिर पर येलो कलर के गुब्बारे बंधे नजर आ रहे हैं। साथ ही वह हंसते हुए कुछ बोल रही है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,”हिडिन बर्थडे वीडियो।”

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)


सनी लियोनी ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म “जिस्म 2” से किया है। जिसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मों में काम मिला है। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज “अनामिका” में बहुत जल्द ही अभिनेत्री नजर आने वाली है। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। यह वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी।


Share on