Weather Update after Snowfall : पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी ने उत्तर भारत में बढ़ाई ठंड, देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

Follow Us
Share on

Weather Update after Snowfall : भारत में ठंड ने दस्तक दे दिया है और हर बीतते दिन के बाद ठंड बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है वहीं गुरुवार के दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज दिल्ली का तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

New WAP

उत्तर भारत में Weather Update after Snowfall

भारत के ज्यादातर इलाकों में आज शनिवार के दिन कोहरा छाया रहेगा। वहीं पंजाब में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है और इसके साथ ही मिजोरम त्रिपुरा आदि जगहों पर हल्का कोहरा छाया रहेगा।

उत्तर भारत में तापमान में हुई गिरावट

उत्तर भारत में इस बार दिसंबर की शुरुआत से ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है और बीते 14 दिनों में 8 डिग्री तक तापमान गिर गया है। वहीं दूसरी तरफ पछुआ पवन की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो ठंड भी बढ़ता जा रहा है।

भारत के इन इलाकों में हो सकती है बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। वहीं दूसरी तरफ लक्षद्वीप केरल तमिलनाडु और सिक्किम में हलकी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तमिलनाडु अंडमान निकोबार दीप समूह में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ असम अरुणाचल प्रदेश लक्षद्वीप और दक्षिणी केरल में हल्की बारिश हो सकती है।

New WAP

यह भी पढ़ें : जानिए संविधान क्या कहता है डिप्टी सीएम पद को लेकर, क्या होता है इस पद का रुतबा और सैलरी

गुरुवार को कश्मीर में भीषण शीतलहर देखने को मिला वहीं श्रीनगर में भी ठंड काफी ज्यादा थी। भारती ठंड की वजह से लोग परेशान रहने लगे हैं और एक बार फिर से काफी ज्यादा ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है।


Share on