Sakshi on Relationship with Dhoni : साक्षी ने एम एस धोनी के साथ संबंध को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसा था शादी से पहले उनका और धोनी का रिश्ता?

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Sakshi on Relationship with Dhoni

Sakshi on Relationship with Dhoni : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खूबसूरत दंपति में होती है। किसी पार्टी में मैच के दौरान अक्सर धोनी और साक्षी एक साथ नजर आते हैं। इस खूबसूरत दंपति की दुनिया दीवानी हैं। फैंस धोनी और उनकी वाइफ को अक्सर एक साथ देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

New WAP

माही ने दिया ये बयान

साक्षी ने माही के साथ अपने संबंध पर खुलकर बातचीत की है। 34 साल की साक्षी से जब पूछा गया कि विवाह से पूर्व उनका और धोनी का कैसा रिश्ता था? तो साक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि शादी से पूर्व उनके बीच एकदम रोमांस नहीं था, मगर उनके बीच खूब बातचीत होती थी और वे एक दूसरे को काफी चिढ़ाते थे।

साक्षी ने आगे कहा कि शादी से पहले मेंस आपके पीछे पड़े रहते हैं, मगर शादी होते ही वे चेंज हो जाते हैं। और यह सोचते हैं कि अब लड़की तो हमारी हो गई है। बताते चलें कि इस खूबसूरत दंपति की शादी 13 वर्ष पहले 4 जुलाई साल 2010 को देहरादून में हुई थी।

यह भी पढ़ें : 41 साल के इस एक्टर की दीवानी है धोनी की वाइफ साक्षी, देखीं सभी फिल्में, अब इसका है इंतजार…

New WAP

कैसा रहा है धोनी का करियर

धोनी की गिनती टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में होती है। धोनी के नेतृत्व में इंडियन टीम क्रिकेट के सभी बड़े टाइटल को अपने नाम करने में सफल रही है। 42 साल के धोनी ने देश के लिए टोटल 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 526 पारियों में अपने बल्ले से 17266 रन बनाए। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक, एक डबल सेंचुरी और 108 अर्धशतक दर्ज हैं। विकेटकीपिंग के मामले में उनका कोई जवाब नहीं है।

google news follow button