Sakshi Dhoni loves Actor : 41 साल के इस एक्टर की दीवानी है धोनी की वाइफ साक्षी, देखीं सभी फिल्में, अब इसका है इंतजार…

Photo of author

By Viralsandesh News Desk

Sakshi Dhoni loves Actor

Sakshi Dhoni loves Actor : लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी धोनी और फिल्म जगत में कदम रखने जा रहे हैं। दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है और बहुत ज्यादा उनकी पहली मूवी ‘एलजीएम’ रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म के एक इवेंट के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी ने साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों को लेकर अपने बारे में बताया। साक्षी ने बताया कि उन्हें कौन सा एक्टर सबसे ज्यादा पसंद है।

New WAP

धोनी की पत्नी साक्षी को फिल्में देखने का खूब शौक है। यही वजह है कि जब उन्होंने अपने बिजनेस की योजना बनाई तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को चुना। उन्होंने धोनी के साथ मिलकर अपना नया प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को हुआ और उन्होंने 2010 में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से शादी की थी। साक्षी धोनी की पहली 4 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Sakshi Dhoni की Baby Bump के साथ तस्वीर हुई Viral, T20 World Cup के बाद फैंस को देंगे बड़ी खुशखबरी

Allu Arjun की दीवानी है साक्षी धोनी

बता दें कि साक्षी ने फिल्म ‘एलजीएम’ से जुड़े इवेंट में फिल्म के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साउथ के अपने फेवरेट अभिनेता के बारे में बताया। साक्षी के मुताबिक उन्हें 41 वर्षीय अल्लू अर्जुन काफी पसंद है, और वे उनकी अभिनय की दीवानी हैं। साक्षी ने कहा कि उन्होंने अल्लू अर्जुन की अब तक की सारी हिंदी डब फिल्में यूट्यूब पर देखी हैं। वे उनकी मुरीद हैं और उनकी ‘पुष्पा’ फिल्म ने उन्हें खूब प्रभावित किया था। ‘पुष्पा’ फिल्म में अल्लू ने शानदार एक्टिंग की है।

New WAP

करोड़ों प्रशंसकों की तरह साक्षी धोनी को भी “पुष्पा 2” फिल्म के रिलीज होने का लंबे वक्त से इंतजार है। बताते चलें कि हाल ही में साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म फेहरिस्त में अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2” फिल्म को टॉप पोजीशन पर जगह मिली है। पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान अल्लू ने पुष्पा से जुड़े एक डायलॉग बोला है।

google news follow button