Richa Chadha : मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर ऋचा चड्ढा का आक्रोश, पत्रकार को लताड़ लगाकर किया ब्लॉक

Follow Us
Share on

Richa Chadha : भारत में महिलाओं को हर तरह की स्वतंत्रता है, इसके बावजूद आए दिन किसी महिला या लड़की के साथ अभद्रता की खबर आती रहती है। कुछ खबर सामने आती है, तो कुछ दबकर रह जाती है। मणिपुर में दो महिलाओं के साथ पिछले महीने हुई अश्लील घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और जिसके बाद हाहाकार मच गया है। आम नागरिकों से लेकर चली सेलिब्रिटियों तक का गुस्सा फूट रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं। उनका गुस्सा एक पत्रकार पर फूट गया, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गई।

New WAP

ऋचा चड्ढा बेफिक्र से अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखती है और यही वजह है कि इंटरनेट पर वह खूब सक्रिय रहती है। वह अक्सर किसी ना किसी मसले पर मुखरता से आवाज उठाती है। मणिपुर में महिलाओं के साथ लोगों द्वारा किए गए हवाई नियत पर उन्होंने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए एक पत्रकार को निशाने पर लिया और उनकी जमकर लताड़ लगाई।

यह भी पढ़ें : सेट पर आपा खो बैठी थी धर्मेंद्र की लाडली ईशा, एक्ट्रेस को जड़े एक के बाद एक कई थप्पड़, रह गए थे सब हैरान

मणिपुर पर फुंटा Richa Chadha का गुस्सा

दोनों महिलाओं का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद एक्ट्रेस ऋचा ने इसे भयानक और शर्मनाक करार दिया था। ऋचा ने एक व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें एक जर्नलिस्ट ने उनसे हैरान कर देने वाली घटना पर प्रतिक्रिया रखने को कहा था। ऋचा के रिप्लाई में लिखा, ‘ओह अंततः, आप दो महीने बाद रेडी हैं??? क्या यह घटना ट्रेंडिंग टॉपिक है??? इस देश की महिलाएं काफी शुक्रगुजार हैं।’ जर्नलिस्ट को लताड़ लगाने के बाद ऋचा चड्ढा ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

New WAP

Richa Chadha manipur

ऋचा चड्ढा के साथ ही अक्षय कुमार, उर्मिला मातोंडकर, विवेक अग्निहोत्री, उर्फी जावेद, रेणुका शहाणे, कियारा आडवाणी, सोनू सूद, और संजय दत्त शाहिद बॉलीवुड के अन्य स्टार्स ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ऋचा चड्ढा की बात करे को एक्ट्रेस जल्द ही ही पॉडकास्ट शो ‘वायरस 2062’ के माध्यम से लोगों के बीच कमबैक कर रही हैं। एक्ट्रेस इस शो में अपने हमसफर अली फजल के संग अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।


Share on