काफी इंटरेस्टिंग रही है रणधीर कपूर और बबीता की लव लाइफ, 34 सालों से बिना तलाक लिए रह रहे हैं अलग

Follow Us
Share on

मनोरंजन दुनिया से जुड़े कलाकारों के बहुत से राज ऐसे होते हैं। जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता रहते हैं लेकिन कई दफा खुद कलाकार अपने जीवन से जुड़े कई ऐसे राज उजागर करते हैं जिन्हें जानकर लोगों को काफी ज्यादा हैरानी होती है। ऐसा ही एक आज हाल ही में सभी को मालूम पड़ा बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार रणधीर कपूर हाल ही में अपनी बेटी करिश्मा कपूर के साथ मशहूर कॉमेडियन शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने अपनी लव लाइफ से जुड़ी कई सारी जानकारी सभी के साथ साझा की।

New WAP

randhir kapoor babita married life 6

वहीं इस दौरान बातों ही बातों में कपिल शर्मा के साथ रणधीर कपूर से उनके जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी बबीता और उनके रिश्ते के बारे में भी कई जानकारी सभी के सामने साझा कि वह बताया कि वे बिना तलाक लिए पिछले 34 साल से अलग अलग रह रहे हैं। बता दें कि दोनों ही करीना कपूर और करिश्मा कपूर के माता पिता है दोनों ही बेटियों को बबीता ने बड़े प्यार से पाला है और दोनों को आज काबिल बनाया दोनों में बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है।

randhir kapoor babita married life 3

New WAP

बबीता और रणधीर कपूर के लव लाइफ की बात की जाए तो दोनों की मुलाकात फिल्म संगम के सेट पर साल 1969 के दौरान हुई थी। यहां मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और दोस्ती के बाद दोनों को एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार हो गया दोनों को एक साथ फिल्मों में भी देखा गया। इतना ही नहीं दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी पिता राज कपूर को भी थी। दोनों की इस तरह के नजदीक या देखते हुए साल 1971 में पंजाबी रीति रिवाज से बबीता और रणधीर ने शादी कर ली।

randhir kapoor babita married life 5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्मों में अपना नाम जमा चुकी बबीता को शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा कहना पड़ा क्योंकि कपूर खानदान की बहू फिल्मों में काम नहीं करती है। दोनों की शादी के 3 साल बाद करिश्मा कपूर का साल 1974 में जन्म हुआ। इसके बाद अभिनेता का करियर लगातार नीचे जाने लगा। फिर रणधीर कपूर एक बार और पिता बने इस बार करीना कपूर का जन्म हुआ। बताया जाता है कि एक समय तक कलाकार काफी ज्यादा फ्लॉप साबित हो गए। यह दौर ऐसा था कि कलाकार काफी ज्यादा फ्लॉप होते चले जा रहे थे।

randhir kapoor babita married life 1

खबरों की माने तो अपने करियर में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने के बाद रणधीर कपूर ने साल 1987 के बाद कविता से अलग रहना चालू कर दिया था बता दें कि उनके इस तरह अलग हो जाने के बाद करीना कपूर और करिश्मा कपूर की परवरिश बबीता ने अपने अनुसार की है उन्होंने हर बुरी परिस्थिति में अपनी बेटियों का साथ नहीं छोड़ा और उन्हें आज काबिल बनाया। इतना ही नहीं बबीता ने दोनों बेटियों को फिल्मों में काम करने के लिए भी परमिशन दी। तलाक दिए बगैर दोनों दूर-दूर जरूर रहते हैं। लेकिन आज भी इस परिवार को काफी खुश और हैप्पी फैमिली माना जाता है। रणधीर और बबीता को कई बार एक साथ भी देखा गया है।


Share on