Ganesh Chaturthi 2023 : शुरू हुई गणेश चतुर्थी की तैयारियां, जानिए क्या है पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त, कैसे होंगे गणेश प्रसन्न

Follow Us
Share on

Ganesh Chaturthi 2023 : हिंदू धर्म शास्त्रों में गणेश चतुर्थी का बहुत ही ज्यादा महत्व है। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणपति के जन्म के अवसर पर लोग अपने घरों में गणपति की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और 10 दिनों से बड़े धूमधाम से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। दसवे दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति की मूर्ति का विसर्जन होता है।

New WAP

Ganesh Chaturthi 2023 के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त

भारत के हर राज्य में बड़े धूमधाम से गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग तरह-तरह के पकवान बनते हैं और भगवान गणेश को चढ़ाते हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 18 सितंबर 2023 को दोपहर 2:09 पर मनाया जाएगा। इसका समापन 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3:13 पर होगा। इस साल अभिजीत मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11:45 से दोपहर 1:15 तक रहेगी।

जानिए कैसे करें भगवान गणेश का पूजा

भगवान गणेश को मंगल करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है और देवों में इन सर्वप्रथम पूजनीय माना जाता है। कहां जाता है कि सच्चे मन से जो गणेश चतुर्थी की पूजा करता है भगवान गणेश उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। भगवान गणेश को लड्डू और दूध काफी प्रिया है।

इस चतुर्थी को आप भगवान गणेश को 21 लड्डू और 21 दुबी पत्र चढ़ाए। ऐसा करने से भगवान गणेश आपके ऊपर खुश होंगे और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे। भगवान गणेश की आप अगर विधिवत पूजा करते हैं तो भगवान आपकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेंगे और आपके घर में खुशी आएगी।

New WAP

यह भी पढ़ें : इन राशियों की जिंदगी में आज आएगी परेशानी, वाणी पर नियंत्रण रखना है जरुरी, जाने दैनिक राशिफल

धूमधाम से मनाया जाता है यह त्यौहार

बता दे की सभी राज्यों में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं और साथ ही इस दिन मेला का आयोजन भी किया जाता है। मुंबई में बड़े धूमधाम से यह त्यौहार मनाया जाता है।


Share on