चुराई गई साइकिल के बदले में, चोरी की सायकल की 159 सीटें, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

Follow Us
Share on

जापान के एक बुजुर्ग का चोकाने वाला मामला सामने आया है,जिसके बारे में जिसे भी पता चल रहा हैं वह हैरान हो गया। यहां पुलिस ने एक 61 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। मामला यह है कि उसने साइकिल की 159 सीटों को चुराकर सबको, हैरान-परेशान करने वाला काम किया है।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार टोक्यो के ओटा वार्ड इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार साइकिल की सीटें चोरी होने की घटना सामने आ रही थीं, जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि एक बुजुर्ग साइकिल की सीट चुराकर अपनी साइकिल में लगे एक बक्से में डाल कर ले जाते हुए पाया गया।

जिसके बाद पुलिस ने उस बुजुर्ग का पता लगाते हुए उसके घर दबिश दी, मौके पर पता चला कि क्या है आखिर मामला,क्यों दे रहा है बुजुर्ग ऐसी अजीबो गरीब घटनाओं को अंजाम। जानकर हो जाएगी हैरानी,फिर आप भी हो सकते है, परेशान! आइए जानते है, क्या है पूरा मामला, खुद उस बुजुर्ग की कहानी उसी की जुबानी!!

जब पुलिस ने अकियो से उसके चोरी करने की वजह जानी तो उसका जवाब सुनकर आप भी हो जाओंगे हैरान, उसने बताया कि पिछले साल किसी ने पहले उनकी साइकिल की सीट चुराई थी, और फिर बाद में साइकिल भी चुरा ली थी। इस वजह से वह काफी दुखी हुआ था, इसलिए वह इससे दुखी होकर देता था घटना को अंजाम।आखिर उसके दुख और दर्द का एहसास लोगों में देखना चाहता था। इस वजह से उसने बदला लेने की सोची और साइकिल की सीट चोरी करने लगा।

New WAP

अकियो का कहना था कि साइकिल चोरी होने का दर्द क्या होता है, वह इस अनोखे तरीके से लोगो को बताना चाहता था,जिसके कारण उन्हें नई साइकिल खरीदनी पड़ी थी,और उन्होंने बताया कि वह दूसरे लोगों को भी यह दिखाना चाहते थे कि साइकिल की सीट चोरी हो जाने पर कितना दुख होता है। फिलहाल अकियो पुलिस गिरफ्त में हैं। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

और भी पढ़े:-


Share on